मध्य प्रदेश

सुल्तानगंज सड़क ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है घटिया निर्माण, कटाव में बही सड़क

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। बेगमगंज से सुल्तानगंज मार्ग का निर्माण करोड़ों रुपए की लागत से किया जा रहा है। लेकिन जिम्मेदारों द्वारा ध्यान नहीं दिए जाने के कारण ठेकेदार के द्वारा मार्ग का निर्माण घटिया स्तर पर कराया जा रहा है। हाल ही में उक्त निर्माणधीन सड़क जगह -जगह से कटाव होकर गहरे गड्डो में बदल गई है।
इसका जीवंत उदाहरण हाल ही में तुलसीपार -पंडाझिर, हप्सिली, मोदकपुर के बीच में तेज वर्षा होने के निर्माधीन सड़क का एक हिस्सा बह गया और कटाव होकर होकर बड़े- बड़े गड्ढे में परिवर्तित हो गई है।
इसके अतिरिक्त बेगमगंज से सुल्तानगंज 25 किमी की सड़क पर जगह-जगह गहरे -गहरे गड्ढे होने से आवागमन बाधित हो रहा है। पूर्व में ही ग्रामवासियों द्वारा घटिया सड़क निर्माण किए जाने की आवाज बुलंद करते हुए शिकायतें की गई थी लेकिन संबंधित अधिकारियों द्वारा लीपापोती किए जाने के बाद ठेकेदार फिर से मनमाना काम करने पर उतारू हो गया है।
क्षेत्र के लोगों ने सड़क मरम्मत के साथ अच्छी क्वालिटी की सड़क निर्माण कराए जाने की मांग मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित कलेक्टर एवं लोक निर्माण विभाग के अन्य अधिकारियों से की है।

Related Articles

Back to top button