मध्य प्रदेश

कंडम, कबाड़ व रिजेक्ट यात्री बसें भी दौड रही है सडको पर, अवैध खटारा बसें बनी यात्रियों की जान की दुश्मन

आरटीओ व पुलिस चेकिंग और कार्यवाही नहीं होने से यात्रियों मे भारी आक्रोश
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । सड़क मार्गो पर यात्रियों की सुविधा हेतु चलाई जा रही निजी यात्री बसों में इन दोनों ऐसी बसें भी संचालित हो रही हैं जिनकी उम्र समाप्त हो चुकी है और वह भी चोरी छिपे धडल्ले से सडको पर दौड रही है यात्रियों को जानलेवा बनी इन कंडम बसो के सम्बन्ध मे समाचार पत्रो के माध्यम से आरटीओ व पुलिस प्रशासन का ध्यान कई बार आकृष्ट कराया गया लेकिन उनके कानो पर जूं तक नही रेंगती जब तक कोई बडा हादसा या दुर्घटना नही हो जाती और जूं रेंग भी जाती है तो कार्रवाही औपचारिकता मात्र की होती देखी जाती है सख्तादेशो के अभाव मे कुछ दिनो की बंदिश के बाद छुपी खटारा बसे फिर से सडको पर कुकुरमुत्तो की तरह दिखने लगती है यात्रियो का कहना की उनकी जान इतनी सस्ती है की कोई भी खटारा बस उनके मार्ग पर यूं ही बेखौफ दौडने लगती है और ऐसी अविश्वसनीय बसे उन्हें उनकी यात्रा मे दुखदाई साबित होती हैं। बता दे की राज्य परिवहन काल मे निगम व्दारा अपने परमिट के रूट पर निजी नई बसो को अनुबंध पर चलाया था जो काफी सराहनीय व यात्री हितैषी व्यवस्था साबित हुई थी इसमे नई बसो का सुख यात्रियो को मिलता था व इन बसो पर निगम का अच्छा खासा नियंत्रण होने से यात्रियो की शिकायते भी गम्भीरता पूर्वक सुनी व निराकृत की जाती थी जिससे यात्री सन्तुष्ट था जबसे निजी बसे निगम नियत्रंण मुक्त हुई है तभी से मौनापाली शुरु हो गई जो आज भि बदस्तूर जारी है इसमे यात्रियो का किराये के नाम पर मनमाना आर्थिक शोषण अनियमितताये भृष्टाचार दबंगई गुण्डा गर्दी चरम पर है इसी का परिणाम है की सडको पर पूरी दबंगई से जानलेवा खटारा कंडम भंगार बसे भी मिलीभगत से रिजेक्ट होने के बावजूद भी दौड रही है यात्रियो ने हमारे संवाददाता को बताया है कि चैकिग के दौरान खटारा अवैध बसो को पैटोलपंपो पर कही भी छिपाकर खडा कर दिया जाता है ,यही नही यात्रियो ने यह भी स्पष्ट किया की बस स्टेण्डो से तो कई टाईमिगो मे अच्छी बस ही भेजी जाती है लेकिन थोडी दूर चलने पर यात्रियों को बस बदलकर दूसरी खटारा बस मे बैठा दिया जाता है इस पर आरटीओ को बिशेष ध्यान दे।

Related Articles

Back to top button