8 जुआड़ी जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़े गये, नगद 33 हजार 400 रूपये जप्त
रिपोर्टर : ओमप्रकाश साहू
मझौली । पुलिस अधीक्षक जबलपुर तुषार कांत विद्यार्थी (भा.पु.से.) द्वारा जिले मे पदस्थ समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को संगठित जुआ, सट्टा खिलाने वालों को चिन्हित करते हुये उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध समर वर्मा एवं अति. पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल तथा एसडीओपी सिहोरा पारूल शर्मा के मार्ग दर्शन में क्राईम ब्रांच एवं थाना मझोली की टीम द्वारा 8 जुआडियो को जुआ हुये रंगे हाथ पकडते हुय 33 हजार 400 रूपये जप्त किये गये है।
थाना प्रभारी मझोली अभिलाष मिश्रा ने बताया कि दिनॉक 5 जुलाई 2023 को क्राईम ब्रांच को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि बहर मोहल्ला में बसंता साहू के घर के पास कुछ जुआड़ी ताश पतो पर हार जीत का दांव लगाकर अवैध लाभ अर्जित कर रहे हैं। सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं थाना मझोली की संयुक्त टीम द्वारा दबिश देते हुये जुआडियों को पकडा गया । पूछताछ पर सभी ने अपने नाम प्रमोद चौबे निवासी बचैया रोड मझोली, रत्नेश श्रीवास्तव निवासी वार्ड न.9 मझोली, अनिल साहू निवासी वार्ड न. 2 मझोली, मोह. सिराज निवासी पुरानी बाजार मझोली, अमन साहू निवासी पुरानी बाजार मझोली, घनश्याम साहू निवासी वार्ड न. 10 मझोली, छोटू राजपूत निवासी वार्ड न. 13 मझोली,, आकाश कोष्टा निवासी वार्ड न. 2 मझोली, बताये जुआडियों के कब्जे एवं फड़ से नगद 33 हजार 400 रूपये तथा ताश के 52 पत्ते जप्त करते हुये सभी के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।
जुआडियो को जुआ खेलते हुये रंगे हाथ पकड़ने में सहायक उप निरीक्षक रामसनेही पटेल आदि की सराहनीय भूमिका रही।



