पर्यावरणमध्य प्रदेश
लाडली बहनों को नहीं मिल रही गैस कनेक्शन पर सब्सिडी, बहने हो रही है परेशान
रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । मध्य प्रदेश की लाडली बहनों को मिल रही गैस कनेक्शन पर सब्सिडी की सौगात गौरझामर क्षेत्र में किसी भी बहन को सब्सिडी का लाभ नहीं मिलने के कारण उनमे में भारी असंतोष की भावना व्याप्त है। ग्रामीण क्षेत्रो मे गरीब व सामान्य परिवारो मे मंहगी गैस खरीदने की क्षमता नही होने के कारण उनके खाली पडे गैस सिलेंडर कबाड की शोभा बढा रहे है। परिणाम स्वरुप ऐसे निर्धन परिवारो को अपनी पुरातन दिनचर्या लकडी चूल्हो की तरफ लौटना व इन्हे अपनाना मजबूरी हो गया है हितग्रहियों का कहना है की यहां पर सिर्फ उज्जवला योजना के लोगो को ही गैस सब्सिडी का लाभ मिल पा रहा है लाडली बहनो को गैस सब्सिडी का लाभ दिलाने हेतु उन्हे भी उज्जवला योजना मे जोडने की मांग की है।



