राष्ट्रीय पर्व पर कोरोना का साया : गणतंत्र दिवस का मुख्य आयोजन सागर रोड़ स्थित गर्ल्स स्कूल ग्राउंड में होगा
इस साल भी स्कूली बच्चे बगैर वैकशीन डोज लगवाए नहीं होंगे शामिल
कलेक्टोरेट कार्यालय में सुबह 8 तथा मुख्य समारोह में 9 बजे राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस पर इस साल भी कोरोना का साया रहेगा।सोशल डिस्टेनसिंग का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। अपर कलेक्टर अनिल डामोर आरआई पुलिस बीएस चौहान ने बताया कि मुख्य समारोह कलेक्टर अरविंद दुबे एसपी विकाश कुमार शाहवाल सहितअतिथिगण शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह स्थानीय सागर रोड़ गर्ल्स स्कूल ग्राउंड में सुबह 9 बजे से राष्ट्रगान तथा मध्यप्रदेश गान के साथ शुरू होगा। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों को शामिल नहीं किया जाएगा। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को उनके घर जाकर सम्मानित किया जाएगा। कलेक्टर अरविंद दुबे की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बैठक हुई। जिसमें इस बार कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की तैयारी के संबंध में आवश्यक निर्णय लिए गए।
कलेक्टर दुबे ने निर्देशित किया कि परेड एवं झांकियां आकर्षक तथा गरिमापूर्ण हों। उन्होंने कहा कि पुरस्कार के लिए कार्यालय प्रमुख वस्तुनिष्ठ तरीके से उत्कृष्ट कर्मचारियों के नाम 24 जनवरी तक भेज दें। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विशेष रूप से उल्लेखनीय कार्य करने वाले कर्मचारियों के ही नाम सम्मानित करने के लिए प्रेषित करें।
उन्होंने यह स्पष्ट किया कि सभी कार्यालय प्रमुख अपने कार्यालय में ध्वज फहराते समय यह सुनिश्चित कराएं कि राष्ट्रध्वज संहिता के नियमों का पूर्णतः पालन हो। उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अपने विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं संबंधी झांकियां भी मुख्य समारोह में निकालने के निर्देश दिए। शासकीय विभागों के अधिकारियों को गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं संबंधी जिम्मेदारी साैंपी गई। साथ ही सभी जिम्मेदारियां नियत समय एवं तिथी के पहले करने के निर्देश दिए।
बैठक में जानकारी दी गई कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिले का मुख्य समारोह स्थानीय सागर रोड़ स्थित गर्ल्स स्कूल ग्राउंड में होगा। इसके पूर्व सभी शासकीय कार्यालयों और स्कूलों में ध्वज फहराया जाएगा और सभी अधिकारी,कर्मचारी भी मुख्य समारोह में शामिल होंगे। कलेक्टोरेट कार्यालय बमें सुबह 8 बजे तथा मुख्य समारोह स्थल पर सुबह 9 बजे ध्वज फहराया जाएगा।उधर गर्ल्स स्कूल मैदान में सुबह शाम पुलिस की परेड की रिहर्सल तैयारियां की जा रहीं हैं।


