क्राइम

अम्बाडी में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर किया धारदार हथियार से हमला युवक हुआ घायल, पुलिस ने किया मामला दर्ज

रायसेन। रविवार को दीवानगंज चौकी प्रभारी सत्येंद्र दुबे ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार देर रात्रि लगभग 11:30 बजे के आसपास ग्राम अम्बाडी में सुनील जाटव एवं मनफूल जाटव दोनों ही ट्रक ड्राइवर हैं दोनों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर गाली गुप्तार हुई बात इतनी बढ़ गई कि दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई जिसमें मनफूल जाटव ने सोनू जाटव को धारदार हथियार से सिर में मार दिया है जिससे सोनू जाटव गंभीर रूप से घायल हो गया जिसे इलाज के लिए भोपाल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है । वही सोनू जाटव की रिपोर्ट पर मनफूल जाटव एवं उसका भाई ज्ञान सिंह जाटव के विरुद्ध धारा 323, 324, 294, 506, 34 मारपीट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है आरोपी की तलाश जारी है आरोपी घटनास्थल से फरार है।

Related Articles

Back to top button