दो दिन से लापता व्यापारी का शव मिलने से सनसनी, एसपी मौके पर
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
ओबेदुल्लागंज, रायसेन। जिले के थाना ओबेदुल्लागंज के तहत घर से पिछले 3 रोज से लापता एक प्रॉपर्टी डीलर युवक का शव पड़ा मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।मृतक नीरज कोठारी का शव क्षत- विक्षत अवस्था मे मिला है। रायसेन, होशंगाबाद समेत सीहोर जिले की पुलिस उस लापता हुए युवक की तलाश कर रही थी। ओबेदुल्लागंज थाना पुलिस के अनुसार बुधवार रात 9 बजे नीरज कोठारी खाना खाने के बाद घर से निकला था । जिसकी सूचना उनके परिजनों ने थाने में दी थी। तभी से जिला पुलिस अधीक्षक विकाश कुमार शाहवाल के आदेश पर ओबेदुल्लागंज थाने के पुलिस अधिकारियों की अलग अलग टीमें बना कर लापता व्यापारी युवक की तलाश कर रही थी । साथ ही सोशल मीडिया पर भी नीरज कोठारी को ढूढने के लिए मुहिम चलाई जा रही थी । व्यापारी का शव औबेदुल्लागंज के शगुन बाटिका गार्डन के पीछे मिला है।जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।एसपी शाहवाल ने बताया मृतक नीरज कोठारी औबेदुल्लागंज के वरिष्ठ नेता व समाजसेवी विजय कोठारी के पुत्र थे।मृतक नीरज कोठारी प्रॉपर्टी डीलर के कारोबार से जुड़ा हुआ था। आरोपियों को जल्द ही पकड़कर जेल की सलाखों में भेज दिया जाएगा।





