क्राइम

डम्फर ने मारी पीछे से सड़क पर चल रहे मजदूर को टक्कर घटना स्थल पर ही हुई मौत

सिलवानी। सोमवार की सुबह 10:30 बजे राजमार्ग 15 सागर बरेली मार्ग पर खेत पर मजदूरी कर रहा मजदूर पानी लेने वेयरहाउस गया था, वापस आते समय आईपीसी कम्पनी के डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना जानकारी मिलते ही 100 डायल और सिलवानी पुलिस पहुंची।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जसवंतसिंह आदिवासी पिता कमोद सिंह आदिवासी निवासी बोरियाजागीर पोस्ट रतनहारी थाना सुल्तानगंज सोमवार की सुबह 10:30 बजे बरेली रोड के समीप ही खेत मे उसका परिवार खेत मे मसूर उखाड़ने की मजदूरी कर रहा था, पीने का पानी लेने के लिये समीप ही बेयर हाउस गया था। पानी लेकर लौटते समय आईपीसी कम्पनी के डंपर क्रमांक एचआर 37 ई 9502 ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही पूरा परिवार पास आया जिसका रो रो कर बुरा हाल हो रहा है। घटना जानकारी मिलते ही 100 डायल और सिलवानी पुलिस पहुंची।
युवक की लाश सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया है। जहां पोस्टमार्टम किया जावेगा। पुलिस प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।

Related Articles

Back to top button