स्थिति स्पष्ट होते ही चढऩे लगा चुनावी रंग, पंचायत चुनाव की सरगर्मियांं हुई तेज, देर रात तक बन रहे समीकरण
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । त्रि-स्तरीय पंचायती राज चुनाव की सरगर्मियां तेज हो गई है। शुक्रवार को अंतिम दिन नाम वापिस लेने और फार्म निरस्त होने के बाद शनिवार को स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है। लिहाजा प्रत्याशी ने जनसंपर्क चालू कर दिया है और देर रात तक घर-घर बैठकर वोटों का समीकरण बैठाया जा रहा है।
इसी तारतम्य में उमरियापान पंचायत से इस बार कई प्रत्याशी मैदान में उतरे है । उम्मीदवारा इस प्रकार है सोमनाथ (रज्जू भैया) चौरसिया, चंद्रकांत चौरसिया, प्रदीप उर्फ तातू चौरसिया, धरमदास चौरसिया, अटल व्यौहार, कौशल प्रसाद मांझी, मनोज अन्नू साहू मैदान में है। यहां पर यह उल्लेखनीय है कि सोमनाथ चौरसिया पूर्व में जनपद उपाध्यक्ष पद का भी निर्वाहन कर चुके है और उमरियापान सरपंच पद पर भी कई बार निर्वाचित हुये है। दूसरी ओर प्रदीप उर्फ तातू चौरसिया जो भाजपा की ओर से उम्मीदवार बनाये गये है। कई वर्ष से राजनीति में सक्रिय है। युवाओं के बीच अच्छी पैठ है। इसी तरह पचपेढ़ी ग्राम पंचायत से 8 लोगों ने सरपंच पद के लिये फार्म भरा है जिसमें गरीब दास, लक्ष्मी प्रसाद पटेल, महादेव सोनी, मुकेश चक्रवर्ती, नारायण लोधी (धन्नू), रमा देवी, रामनाथ बर्मन, शिव चरण पटेल। वहीं इस बार पचपेढ़ी ग्राम पंचायत से 8 लोगों के फार्म भरने से मामला रोचक हो गया है। पचपेढ़ी ग्राम पंचायत में दो गांव आते है पचपेढ़ी और पकरिया। ग्रामवासियों ने बताया कि जब से पचपेढ़ी पंचायत बनी है तब से कभी भी पकरियां गांव का कोई व्यक्ति सरपंच नहीं बना है। हमेशा पचपेढ़ी पंचायत से ही सरपंच चुना जाता रहा है। वहीं इस बार पकरिया गांव से दो प्रत्याशी मैदान में है, 6 प्रत्याशी पचपेढ़ी से है। लिहाजा इस बार के परिणाम चौकाने वाले हो सकते है। कयास यह लगाये जा रहे है कि इस बार बदलाव हो सकता है। कमोबेस रजनीति में कुछ भी कहना असंभव है
जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2
जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 2 उमरियापान से 3 प्रत्याशियों से फार्म भरा है। यहां से बंसत चौरसिया, राजेश कुमार (राजा चौरसिया), शैलेन्द्र पौराणिक प्रत्याशी है। उल्लेखनीय है कि बंसत चौरसिया काफी लंबे समय से बीजेपी से जुड़े है। राजनीति का अनुभव और आमजन में पकड़ है। वहीं दूसरी ओर राजा चौरसिया जो जनपद उपाध्यक्ष भी रहे चुके है। राजनीति से काफी समय से जुड़ाव। इस बार यहां भी कुछ कहना संभव नहीं है। मामला रोमांचक हो गया है।
जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1
जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 1 से सिर्फ 2 प्रत्याशी मैदान में है। यहां पर सुनीता संतोष दुबे, सुनीता कल्लू पटेल के बीच सीधा मुकाबला है। सुनीता संतोष दुबे पूर्व में इसी क्षेत्र है बीडीसी पद पर निर्वाचित हो चुके है। वहीं दूसरी ओर सुनीता कल्लू पटेल मंगेली से सरपंच पद संभाल चुकी है।
जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10
जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 10 से सिर्फ 3 प्रत्याशी मैदान में है। यहां पर रजनीकांत झारिया (छेदी), अशोक कुमार, महेन्द्र कुमार ने फार्म भरा है। उक्त तीनों प्रत्याशी ने जनसपंर्क चालू कर दिया है। रजनीकांत झारिया पेशे से पत्रकार है। समय-समय पर आमजन की समस्या उठाते रहते है।
जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3
जनपद सदस्य निर्वाचन क्षेत्र क्रमांक 3 से 7 प्रत्याशी मैदान में है । इस कारण से यहां पर सभी प्रत्याशियासें के समीकरण बिगड़ गये है। अजय कुमार रजक, अनिल कुमार रजक, गोविद पटेल, कैलाश साहू, कमलेश कुमार यादव, मुकेश परौहा, सुनील श्रीवास (मंजा) मैदान में है।



