मध्य प्रदेश

नगर सरकार के 17 वार्डों के 65 प्रत्याशियों के भाग्य ईवीएम मशीनों में कैद

शहर में कहीं छिटपुट विवादों के बीच कहीं धीमी कहीं तेज रही वोटिंग, बारिश रहीं मेहरबां तो जमीं पर लोकतंत्र के महापर्व को मजबूती देने में जुटे रहे जिम्मेदार शहरी….,अब 20 जुलाई को आएगा जनता का फैसला
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन ।
बारिश की आशंका के बीच बुधवार 13 जुलाई को नगर पालिका परिषद चुनाव के लिए मौसम मेहरबान रहा। मौसम साफ रहने से मतदान में मौसम की बाधा सामने नहीं आई।
रायसेन जिले में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे व आखरी चरण में जिले की 3 नगरपालिकाओं, 5 नगर परिषद के पार्षद पदों के लिए चुनाव बुधवार को सुबह 7 से शाम 5 बजे तक शांतिपूर्ण तरीके से हुए । शहर के जिम्मेदारों ने इस लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भूमिका का बखूबी निर्वहन किया।रायसेन में मतदाताओं की संख्या 38 हजार 741 है। इसके लिए 58 पोलिंग बनाए गए थे। इनमें 41 सामान्य मतदान केंद्र 17 अतिसंवेदनशील पोलिंग बूथ बने थे।हर वार्ड में मतदाता पोलिंग बूथों पर पहुंचे और नगर सरकार चुनने के लिए पार्षद पदों के अपने पसंद के नगर सरकार का नेतृत्व करने वाले उम्मीदवारों को वोटिंग की।नगर के 17 वार्डों से भाजपा कांग्रेस बसपा सहित निर्दलीय कुल 65 प्रत्याशी अपनी किस्मत को आजमाने चुनावी महासंग्राम में उतरे थे। पार्षद पदों के लिए चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशियों का भाग्य जनता ने ईवीएम मशीनों में बंद कर दिया।अब वोटों की गिनती 20 जुलाई गुरुवार को होगी।
शहर में वैसे मतदान शांति पूर्ण माहौल में हुए।मतदाताओं में मतदान को लेकर गजब का उत्साह दिखाया।मतदाताओं ने अपनी सुविधा के हिसाब से कहीं सुबह तो कहीं दोपहर शाम तक मतदान केंद्रों पर मतदान करने पहुंचे।मतदाताओं ने वोटिंग कर अपनी जिम्मेदारी निभायी।
युवाओं में वोटिंग को।लेकर उत्साह, चेहरे पर दिखी पहली बार मतदान की खुशी….
शहर के युवाओं ने लोकतंत्र के महापर्व को लेकर जबरदस्त उत्साह दिखाया। सभी 17 वार्डों में बड़ी संख्या में युवा मतदान करने पहुंचे। इनमें पहली बार मताधिकार का प्रयोग कर रहे युवाओं की भी बड़ी संख्या थी। इनमें से कई युवाओं ने प्रत्याशियों के चुनाव घोषणा पत्र से लेकर इंटरनेट व अन्य माध्यमों पर उनकी कुंडली खंगाली। युवाओं ने कहा उनका वोट नगर के समग्र विकास के लिए है। मतदान कर युवाओं ने सेल्फी भी ली और उसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, वाट्सएप पर शेयर कर सभी से मतदान की अपील भी की।
तालाब मोहल्ला वार्ड 9 निवासी युवती शिवानी राजपूत पहली बार वोट किया है। वोटिंग से पहले मेरे मन में यही था कि जो भी विकास के बारे में बात करेगा उसे वोट दूंगी। उसी आधार पर उम्मीदवार का चयन कर मतदान किया।
पहली दफे वोटिंग करने पहुंची18 वर्षीय मुस्कान सोनी बोली अच्छे लोग विकास कराने आगे आएं इसलिए वोट किया। पहली बार वोट देने का अनुभव अच्छा है। सहपाठियों से लेकर परिचित के सभी लोगों से भी अपील की वे मतदान अवश्यक करें। जिससे की मजबूत नगर सरकार चुनी जाए।

Related Articles

Back to top button