मध्य प्रदेश

पुलिस ने मार्च निकाला: सांप्रदायिक सौहार्द का माहौल बनाने पुलिस ने निकाला पैदल मार्च, दिया शांति बनाए रखने का संदेश

रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। गमों का त्यौहार मुहर्रम सहित अन्य आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए जिला व पुलिस प्रशासन की तरफ से भी तैयारियां की जा रही हैं। साथ ही कानून व्यवस्था बनी रहे और लोगों के मन में पुलिस के प्रति विश्वास बना रहे इसके लिए रायसेन एसडीओपी अदिति सक्सेना के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने पैदल मार्च निकाला। वहीं पुलिस अधिकारियों द्वारा रायसेन शहर में अमन चैन कायम रखने की लोगों से अपील की गई।
थाना प्रभारी आशीष सप्रे ने बताया कि डीआईजी जेएस राजपूत के आदेशानुसार शाम को पुलिस कर्मियों के साथ नगर के विभिन्न मार्गों व गलियों से मार्च निकाला गया। इसके अलावा कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में भी पुलिस ने पैदल मार्च निकाला।

Related Articles

Back to top button