मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री का आदेश, छूटे हुये हितग्राहियो को मिलेगा, आवास योजना का लाभ

अधिकारियो एवं जनप्रतिनिधियो को निर्देश, हितग्राहियो के जुड़वाये नाम
रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
भोपाल । म.प्र. प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि म.प्र.की धरती पर कोई भी गरीब झोपड़ी मे नही रहेगा सबको प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिलेगा जो हितग्राही आवास योजना से वंचित रह गये है उन सबको लाभ मिलेगा मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव को आदेशित किया है कि जिलो के समस्त कलेक्टरो को निर्देशित किया जाये जिले की समस्त जिला मुख्य कार्यपालन अधिकारी समस्त जिला जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत को सूचित कर वे हितग्राही जिन्हे पूर्व मे आवास योजना का लाभ नही मिल पाया है उनकी सूची, जनपद वार गूगल शीट पर 7 दिवस के अन्दर उपलब्ध कराये।
झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेन्द्र पटेल ने जानकारी देते हुये बताया ओर कहा कि सभी सरपंच एवं सचिव अपने अपने ग्राम पंचायत क्षेत्र के आवास योजना से वंचित हितग्राहियो की सूची वनाकर उन सभी के नाम लिस्ट मे जुड़वा दे।किसी भी प्रकार की आपत्ती या कठिनाई हो तो झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक राजेन्द्र पटेल ने सभी जिला जनपद प़चायतो सरपंचो,एवं सचिवो व समस्त जनप्रतिनिधियो से अपील की है कि आवास योजना से वंचित या छूटे हुये हितग्राहियो के नाम सूची मे जुड़वा कर आवास योजना का लाभ दिलवाये।

Related Articles

Back to top button