मध्य प्रदेश
ग्राम पंचायत मंगेली में निकली तिरंगा रैली
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान l आजादी के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में मनाएं जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम में हर घर तिरंगा के प्रति जन जागरूकता जगाने और लोगों को 13 से 15 अगस्त तक अपने अपने घरों, दुकानो, प्रतिषठानो में राष्ट्रीय ध्वज लगाने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत मगेंली से बाईक रैली निकाली गई l रैली ग्राम पंचायत मंगेली से पचपेढी, उमरियापान, थाना परिसर से वापस घूमकर झंडा चौंक, न्यू बस स्टैंड, आधेंलीबाग तिराहा से होते हुए ग्राम पंचायत पचपेढी से ग्राम पंचायत मंगेली में तिरंगा रैली का समापन हुआ l इस अवसर पर अनूप मिश्रा, उप सरपंच विराट पांडे, कुलदीप तिवारी, मुकेश यादव, उमरियापान सरपंच अटल ब्यौहार, सचिव सतीश गौतम, थाना प्रभारी एस राज पिल्लाई सहित स्टाफ मौजूद रहा l


