मध्य प्रदेश

नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष, पार्षदों ने ली शपथ, अध्यक्ष ने की सबको मिलकर नगर विकास में सहयोग करने की अपील

सीएमओ के स्थान पर कर्मचारी ने दिलाई शपथ
दो पार्षद रहे नदारत,
सिलवानी। नवगठित नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों को संक्षिप्त रूप से शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को नगर परिषद कार्यालय में सम्पन्न हुआ। शपथ ग्रहण समारोह में दो पार्षद सम्मिलित नहीं हुये अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित 11 पार्षदों ने की शपथ ग्रहण।
कार्यक्रम के प्रारंभ में नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक, उपाध्यक्ष निशा संतोष सोनी एवं अतिथियों ने मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्जवलित किया। तत्पष्चात कन्या पूजन किया। सीएमओ ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों, अतिथियो को पुष्प गुच्छ, फूल माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सीएमओ ने गले में खराश होने के कारण शपथ ग्रहण कराने के लिए नगर परिषद कर्मचारी देवेन्द्र रघुवंशी को अधिकृत किया। नगर परिषद कर्मचारी देवेन्द्र रघुवंशी ने अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदों ने एक साथ खड़े ईश्वर के नाम शपथ दिलाई।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला ने अपने संबोधन में नवगठित परिषद को बधाई देते हुये नगर विकास में सभी को मिल जुलकर नगर के विकास में सहयोग करें एवं पात्र हितग्राहियो को केन्द्र एवं प्रदेष सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाये।
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष रेशु विभोर नायक ने सभी को धन्यवाद देते हुये नगर विकास के लिए सभी के सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की। उन्होनें कहाकि आप अपने सुझाब दे कि हम सब मिलकर नगर विकास क्या अच्छा कर सकते है जिससे नगर की पहचान बने और इस परिषद के कार्यकाल के कार्यो को याद किया जावे।
पं. रामकृपाल जी उपाध्याय, पं. बद्रीप्रसाद शुक्ल के वैदिक मंत्रोच्चार एवं स्वाति वाचन के अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठकर अध्यक्ष का कार्यभार संभाला एवं सीएमओ ने फाइल पर हस्ताक्षर कराये। प्रथम कार्य में नगर की पेयजल योजना की फाइल पर हस्ताक्षर किये।इसके पूर्व सभी कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया।
कार्यक्रम में दो पार्षद वार्ड 10 की कांग्रेस पार्षद जेवा कौसर खान एवं वार्ड 13 की भाजपा पार्षद अलका मिलन जैन कार्यक्रम में सम्मिलित नहीं हुई।
सीएमओ सुनील जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुये कहाकि नगर परिषद चुनाव के पूर्व 1 करोड़ की कार्ययोजना बनकर तैयार हो गई थी, अब नई परिषद उस कार्ययोजना का अध्ययन कर नवीन विकास कार्यो को प्रारंभ कर सकती है।
कार्यक्रम में शालिग्राम सोनी, गिरजेश चौरसिया, सुरेश यादव, श्याम साहू, विभोर नायक, ओमकार शर्मा, नारायण यादव, मिलन जैन, संजय मस्ताना, सलीम काजी, राजेन्द्र सोनी, गुड्डू कंडेक्टर, राजकुमार साहू, नर्वदा कुशवाहा, लीलाधर प्रजापति आदि गणमान्य नागरिक एवं पत्रकार बंधु उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button