धार्मिक
कृष्ण जन्माष्टमी पर यादव समाज ने निकाला जुलूस नगर में जगह-जगह हुआ स्वागत
सिलवानी। नगर में शनिवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी यादव समाज द्वारा चल समारोह निकाला गया। चल समारोह काठिया मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होता हुआ श्रीराम जानकी मंदिर जमुनियापुरा पहुंचा। चल समारोह में भगवान श्रीकृष्ण की झांकी को सजाया गया था। नगर में जगह-जगह मेवा, नारियल, दही, प्रसाद और फूल चढ़ाकर स्वागत किया गया। चल समारोह काठिया मंदिर से प्रारंभ होकर, शिवाजी नगर, गांधी आश्रम, नूरपुरा पुुलिया, पुराना बस स्टेण्ड, गांधी चबूतरा, बजरंग चैराहा, आजाद मार्केट, बुधवारा बाजार, होली चैक, बड़ी मस्जिद होता हुआ जमुनियापुरा स्थित श्रीराम मंदिर पहुंचा।


