बारिश से जनजीवन अस्त व्यस्त, 24 घंटे में 5 इंच बारिश, राजमार्ग बंद, कई गांब से पानी से घिरे, लोग घरों में कैद
तेज हवा से कई पेड़ गिरे, देर रात से बिजली सप्लाई बंद
सिलवानी। लगातार तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश और रविवार की रात्रि में तेज हवा के साथ हो रही बारिश से नगर सहित आसपास जल भराव की स्थिति बन गई। तहसील की सभी नदियां उफान पर है जिससे कई गांबों का संपर्क ब्लाक मुख्यालय से टूट गया। वही राजमार्ग 44 सिलवानी उदयपुरा मार्ग पर तेंदोनी नदी पर पुल के उपर कई फिट पानी होने से यातायात बंद हो गया। वही राजमार्ग 15 सिलवानी बरेली के सलैया मोड के पास नदी का पानी पुल के उपर होने से दोनोे ही राजमार्ग देर रात से बंद हो गया है। पक्षी जहाँ घोसलों में कैद है उसी तरह इंसान भी अपनो घरों मे कैद हो गए, अघोषित बाजार बंद है। चारो सन्नाटा पसरा हुआ है। देर रात से बिजली सप्लाई बंद है। पीने के पानी का संकट हो गया है।
ग्राम तुलसीपार से लगे खमरिया में नदी का पानी गांब में भर गया, मंदिर और वाहन डूबने लगे है। लोग सुरक्षित स्थान का सहारा ले रहे है। ग्राम सिमरिया कलां का भी आसपास के गांबों से संपर्क टूट गया है।
नगर सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में तेज हवा के साथ बारिष से कई पेड़ गिर जाने से भी मार्ग अवरूद्व हो गये है। नदी किनारे मकानों में पानी भरने लगा है।आसपास गांबों में बाढ़ की स्थिति बेकाबू होती जा रही है।
कलेक्टर अरविन्द दुबे ने सभी को सर्तक रहने की सलाह दी है एवं जल भराव या अन्य घटना की जानकारी तत्काल कंटोल रूम देने की सलाह दी है।






