क्राइम

महिला एवं दो बच्चियों सहित आत्महत्या मामले में आरोपी पति को किया गिरफ्तार

सिलवानी। थाना सुल्तानगंज मैं एक महिला एवं दो बच्चियों सहित कुएं में कूदकर आत्महत्या के मामले में पुलिस द्वारा मर्ग जांच उपरांत मृतका पार्वती लोधी के पति कल्लू उर्फ रामकृष्ण लोधी पिता भागीरथ लोधी उम्र 26 वर्ष निवासी पिपलिया बिचोली के विरुद्ध जांच पर पाया की आरोपी पति मृतका एवं बच्चियों को मारपीट कर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था जिसके विरुद्ध थाना सुल्तानगंज के अपराध क्रमांक 135 / 22 धारा 304 बी, 498 ,(A) आईपीसी, 3/4 दहेज अधिनियम के तहत दिनांक 4,9, 22 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय बेगमगंज पेश किया गया । न्यायालय से आरोपी रामकृष्ण का जेल वारंट बनने से जेल दाखिल किया गया। उपरोक्त गंभीर घटना में विकास शहवाल पुलिस अधीक्षक रायसेन, अमृत मीणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन के द्वारा गंभीरता से परीक्षण कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए थे इसी तारतम्य में मृतका पार्वतीबाई के मायके वालों के कथनों के आधार पर एवं उपलब्ध साक्ष्य के आधार पर आरोपी के विरुद्ध राजेश तिवारी एसडीओपी सिलवानी द्वारा कार्रवाई की गई है।

खबर को विस्तार से पढ़ने के लिये क्लिक करे

महिला ने अपनी दो मासूम बेटियों के साथ कुएं में कूदने का मामला, मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ना और हत्या का लगाया आरोप

Related Articles

Back to top button