पोषण प्रदर्शनी के साथ राष्ट्रीय पोषण माह का समापन
सिलवानी। बाल विकास परियोजना सिलवानी अंतर्गत शुक्रवार को आंगनवाडी केन्द्रों में राष्ट्रीय पोषण माह का समापन किया गया। साथ ही साथ पोषण प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। पुरुषों की पोषण एवं महिला स्वास्थ्य में भागीदारी आधारित सुपोषण बैंठको का आयोजन किया गया। पोषण पंचायत के माध्यम से विशेष आयोजन कर एडाप्ट एन आंगनवाडी के सहयोगकर्ताओं का सम्मान किया गया। व्यापक जन सहयोग के साथ पोषण पंचायत के माध्यम से सुपोषित ग्राम सुपोषित प्रदेश हेतु पोषण प्रतिज्ञा का आयोजन किया गया। सफाई, स्वच्छता, पोषण, स्वस्थ खाना एवं फूड फोर्टीफिकेशन एवं बच्चा और शिक्षा, पोषण भी और पढाई भी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। एवं कार्यक्रम में वरिष्ठ पर्यवेक्षक आविदा वी, सेक्टर पर्यवेक्षक मानकुवर प्रजापति, विद्या शर्मा, रामवती रघुवंशी, सुरक्षा विश्वकर्मा एवं संदीप कुमार रघुवंशी आंगनवाडी कार्यकर्ताऐं व आशा कार्यकर्ताऐं अन्य महिलाऐं आदि उपस्थित रहीं।



