विजयादशमी का पर्व परंपरागत रूप से बरसते पानी में मनाया गया
व्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । असत्य पर सत्य अन्याय पर न्याय की जीत का पर्व विजय दशमी दशहरा परंपरागत रूप से हर्षोल्लास के साथ बरसते पानी में मनाया गया बारिश के बावजूद चल समारोह में शामिल लोगों के उत्साह में कोई कमी नहीं आई अखाड़ों के युवा बारिश के पानी में भीगते हुए अपने करतब दिखाते हुए चल रहे थे।
दशहरे का परंपरागत जुलूस बजरिया मंदिर से हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय राय महामंत्री महेश नेमा के मार्गदर्शन में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, कार्यक्रम के अध्यक्ष संतोष जैन कण्डया सहित हिंदू उत्सव समिति के संरक्षकगण, संचालकगण, समिति के पदाधिकारियों ने बजरिया मंदिर में पूजा अर्चना के उपरांत सभी का स्वागत करते हुए अखाड़ों और विभिन्न मंडलियों के संचालकों कलाकारो के स्वागत उपरांत चल समारोह का शुभारंभ किया। जिसमें विभिन्न अखाड़ों के युवा ढोलको की थाप पर लेझमे बजाते और विभिन्न करतब दिखाते हुए चल रहे थे ,इसी बीच वर्षा शुरू हो गई लेकिन उत्साह में कमी नहीं आई। चल समारोह बजरिया मंदिर से कबीट चौराहा, गांधी बाजार, पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड होता हुआ दशहरा मैदान पहुंचा। जगह जगह चल समारोह का स्वागत किया गया व शीतल जल पिलाया गया।
चल समारोह में श्री राम दल आकर्षक का केंद्र रहा लोगों को पहली बार ऊंट नृत्य देखने को मिला वहीं घोड़े भी नृत्य करते हुए चल रहे थे ,रावण दल मैं शामिल लोग भी रावण की जय जयकार करते हुए चल रहे थे हिसार हरियाणा से आए हुए विराट हनुमान जी के पात्र ने लोगों को अपनी ओर आकर्षित किया वही शंकर पार्वती जी की झाँकी ने अनुपम छटा बिखेरी अहमदाबाद गुजरात से आई ढोल ताशा पार्टी चल समारोह के आगे अपनी कला का प्रदर्शन कर रही थी जिनकी कला को भी लोगों ने खूब सराहा, उज्जैन से पधारी भूत मण्डली की कलाकारी देखकर लोगों ने दांतो तले उंगली दबा ली भूतों के करतब देख कर बच्चों को अधिक आनंद आया, राजस्थान से आए हुए ऊटों का नृत्य देखने लायक था उसने अपने मुंह में हार दबाकर पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल के गले में माला डाल कर स्वागत किया ।महाराष्ट्र से आई डमरु झांझ पार्टी व उज्जैन की प्रसिद्ध फूल बरसाने एवं बारूद से तेज आवाज करने वाली तोप का भी लोगों ने जमकर आनंद उठाया, शेर नृत्य के अलावा स्थानीय कलाकारों को भी लोगों ने काफी सराहा। बारिश के कारण कार्यक्रम में विलंब जरूर हुआ लेकिन दशहरा मैदान तक पहुंचते-पहुंचते पानी थम गया और कार्यक्रम में सुचारू रूप ले लिया यहां पर अतिथियों एवं हिंदू उत्सव समिति के प्रमुख जनों सहित हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष संजय राय ने अपने साथियों के साथ श्री राम लक्ष्मण आदि की पूजा अर्चना की राम दल के लिए युद्ध के लिए रवाना किया लोगों ने श्री राम दल और रावण दल के युद्ध का भरपूर आनंद उठाया अखाड़ों के युवाओं के कर्तव्य भी देखते हुए बनते थे। वही मंच से छोड़े गए आतिशबाजी भरे तीर से रावण के पुतले का सतरंगी आतिशबाजी के साथ दहन किया गया।
कार्यक्रम के बीच में कार्यक्रम के मुख्य अतिथिगण क्षेत्रीय विधायक ठाकुर रामपाल सिंह ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक बताते हुए आयोजकों की भूरी भूरी प्रशंसा की वहीं पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल ने कहां की बेमौसम बारिश भी विजयदशमी के इस महापर्व के आयोजन को नहीं रोक पाई कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा विशिष्ट अतिथि नपा अध्यक्ष संदीप लोधी ने भी असत्य पर सत्य की विजय के इस महापर्व पर आयोजित कार्यक्रम को सफल कार्यक्रम बताया, इसके अलावा कार्यक्रम को हिंदू उत्सव समिति के पूर्व अध्यक्षों राजेंद्र सिंह तोमर, संदीप विश्वकर्मा, राजेश यादव, अवधेश पटेल, नवल किशोर बबलू यादव, उपेंद्र ठाकुर, माधो सिंह लोधी, आदि ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में प्रशासनिक व्यवस्था भी पूरी तरह रही एसडीएम अभिषेक चौरसिया, तहसीलदार एनएस परमार, एसडीओपी सुनील कुमार वरकड़े, टीआई राजपाल सिंह जादौन, नायब तहसीलदार अताउल्लाह खान प्रशासनिक अमले के साथ बारिश की परवाह किए बिना मौजूद रहे और व्यवस्थाओं पर कड़ी नजर रखे रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रदीप सोनी शून्य एवं आदित्य श्रीवास्तव ने एवं आभार महामंत्री महेश नेमा ने व्यक्त किया। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को देखने के लिए समिति के सभी पदाधिकारी जी जान से जुटे रहे।



