धार्मिक

उमरियापान में पैगंबर हजरत मोहम्मद का जन्म दिवस मनाया

ईद मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, एक दूसरे से गले मिलकर मनाया त्योहार
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया

उमरियापान । प्रतिवर्षाअनुसार इस इस वर्ष भी मुस्लिम समुदाय ने ईद मिलादुन्नबी का त्यौहार उमरियापान में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । कमेटी के सदस्यों ने बताया कि यह त्यौहार पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन के रूप में उनके सम्मान में जुलूस निकाला जाता है। मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए जहाँ से जुलूस प्रारंभ हुआ उमरियापान के प्रमुख मार्ग झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड, अंधेरीबाग आदि मार्गों से बड़ी संख्या में समुदाय के पुरुष, महिलाएं, सम्मिलित होकर भव्य जुलूस निकाला जुलूस का समापन दरगाह में हुआ l मुस्लिम बंधुओं ने बताया कि पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिन में रात भर अल्लाह की इबादत की जाती है इस दिन घरों एवं मस्जिद में कुरान पढ़ते हैं। ईद मिलादुन्नबी पर्व पर जनप्रतिनिधियों ने मुस्लिम समाज के लोगों से गले मिलकर ईद की बधाई दी l जुलूस में नगर के गणमान्यजन मास्टर शिवकुमार चौरसिया, सरपंच अटल ब्यौहार, शैलेंद्र पौराणिक, जयप्रकाश चौरसिया, राजेश ब्यौहार, सुखदेव चौरसिया, महमूद, रशीद, आलम, बफाती, जहुर, कमरूजूज्मा (कम्मू), सहीद ठेकेदार, अहमद, योकूफ, हैदर, इरफ़ान, बुध्दा भाईजान, सिद्दीक, सगीर अहमद, अजूबा, शलीम, सन्नू,शेख रसीद, शेख कौड़ी, रेहान, शेख अफजल, खलील, शेख इरफान, रफीक आदि मुस्लिम समुदाय के लोग उपास्थित रहे l ईद मिलादुन्नबी पर्व महनेर, परसेल, गनयारी, शुक्ल पिपरिया में ईद मिलादुन्नबी पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया l शांति व्यवस्था बनाए रखने थाना प्रभारी एस राज पिल्लई अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे l

Related Articles

Back to top button