रायसेन में हुई 9 चोरियों का खुलासा, आरोपी पुलिस गिरफ्त में, 5 लाख रूपये की बरामदगी
रायसेन । मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान के सख्त निर्देश के बाद रायसेन पुलिस ने कार्यवाही में गति देते हुए रायसेन में हुई 9 चोरियों का खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे मशरूका करीब 5 लाख रूपये की बरामद किया गया।
(1) दिनांक 13.1 2.2021 को फरियादी विजय सिंह पिता गंगाराम नि, तालाब मोह रायसेन द्वारा सोने-चांदी व नगदी रुपये चोरी होने की रिपोर्ट पर अप. क्र. 558/202 धारा 457, 380 भादवि (2) दिनांक 02.3.22 को फरियादी पंकज राजोरिया निः भारत नगर द्वारा ज्वेलरी चोरी होने की रिपोर्ट पर अप. क्र. 115/22 धारा 457, 380 भादवि (3) दिनांक 03.3.22 को फरि रामकिशन मालवीय नि. श्रीजी कालोनी रायसेन द्वारा नगदी रुपये चोरी होने की रिपोर्ट पर अप.क्र. 118/22 धारा 457, 380 भादवि (4) दिनांक 22.3.22 को फरि ओमवती खत्री नि. राहुलनगर द्वारा सोने-चांदी का सामान चोरी होने की रिपोर्ट पर अप.क्र. 162/22 धारा 457, 380 भादवि (5) दिनांक 23.4.22 को फरि लखन गौर नि. पाटनदेव द्वारा सोने चांदी का सामान चोरी होने की रिपोर्ट पर अप. क. 247 /22 धारा 457, 380 भादवि (6) दिनांक 03.5.22 को फरि हरिनारायण लोधी नि. रायल सिटी रायसेन द्वारा सोने चाँदी का सामान चोरी होने की रिपोर्ट पर अप.क्र. 262/22 धारा 457, 308 भादवि (7) दिनांक 30.7.22 को फरि रघुवीरसिंह मेहरा नि. शिवोम नगर द्वारा सोने चांदी का सामान चोरी होने की रिपोर्ट पर अप, क्र. 480:22 धारा 457, 380 भारनि (8) दिनांक 13:9.22 को फरि जितेंद्र सिंह अहिरवार नि ताजपुर महल रायसेन द्वारा सोने चांदी का सामान चोरी होने की रिपोर्ट पर अप. क्र. 566/22 धारा 454, 308 भादवि (9) दिनांक 21.9.22 को फरि दयाराम सिलावट नि. राहुलनगर रायसेन द्वारा सोने चांदी का सामान चोरी होने की रिपोर्ट पर अप.क्र. 581-22 धारा 454, 380 भादवि कायम कर विवेचना में लिए गए। उक्त प्रकरणों में पुलिस अधीक्षक रायसेन विकास कुमार शाहवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायसेन अमृत मीणा, एसडीओपी अदिती भावसार के मार्गदर्शन में टीम गठित का गंभीरता पूर्वक तलाश पतारसी की गई। अनुसंधान के दौरान कल 13 अक्टूबर 2022 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी असलम को राजगड कालोनी गौतम नगर भोपाल से घेराबंदी कर पकड़ा गया जिसने मनोवैज्ञानिक पूछताछ पर रायसेन में किराये के मकान में रहकर कई स्थानों पर चोरी करना स्वीकार किया चोरी का सामान जीनत एवं रेखा, रामकृष्ण के पास होना बताया।
आरोपीगण 1 असलम खां पिता मौहम्मद खा उम्र 40 साल नि. झुग्गी ने 206 गली नं. 03 छोला नाका राजगढ़ कालोनी भोपाल, 2 रामकृष्ण पिता नन्नूलाल उम्र 32 साल नि. ग्राम खरी तहः व जिला विदिशा, 3 जीनत उर्फ मुवीना पत्नि असलम खा उम्र 27 साल नि. छोला नाका राजगढ़ कालोनी भोपाल, 4 रेखाबाई पनि बलराम अहिरवार उम्र 25 साल नि. ग्राम घोसुआ तह गुलाबगंज जिला विदिशा से उपरोक्त 19 चोरी के प्रकरणों में चोरी गया। सोने-चांदी का सामान एवं नगदी रुपये कुल मशरूका कीमती करीब 5 लाख रूपये की बरामद की गई है। उपरोक्त प्रकरणों में आरोपी की पतारसी गिरफ्तारी एवं माल बरामद करने में उनि वीरेंद्र सेन, उनि राजाराम यादव, उनि पद्मा बरकरे, सउनि सतीश जालवान, सउनि मुकेश चौरसिया, सउनि दुर्गेश, सउनि वरुण सक्सेना, प्र. आरक्षक अमित, आरक्षक सचिन, आरक्षक दीपक, आरक्षक कैलाश की मुख्य भूमिका रही है।



