मध्य प्रदेशव्यापार

उत्कृष्ट स्कूल मैदान में सजा पटाखा बाजार

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । दीपावली के पर्व पर पटाखे ना फूटे फुलझड़ियां ना जले आतिशबाजी ना हो तो दीपावली दीपावली सी नहीं लगती, कुछ समाजसेवी संस्थाओं और अखबारों द्वारा प्रदूषण का हवाला देकर लोगों को आतिशबाजी नहीं करने के लिए प्रेरित किया जाता है बावजूद इसके लोग आतिशबाजी जमकर करते हैं तहसील में हर वर्ष करीब एक करोड़ रुपए की आतिशबाजी लोग खरीदते हैं। जिसको लेकर प्रशासन द्वारा बकायदा लाइसेंस जारी किए जाते हैं और सुरक्षा की दृष्टि से उत्कृष्ट स्कूल के मैदान में दुकानें आवंटित की गई हैं ताकि घनी बस्ती के अंदर आतिशबाजी की दुकानें संचालित ना हो ।
उत्कृष्ट स्कूल के मैदान में करीब दो दर्जन आतिशबाजी की बड़ी दुकाने लगाई गई हैं जिनमें विभिन्न प्रकार के पटाखे, रॉकेट, सुतली बम, जिप्पी बम, बुलेट बम, फुलझड़ी, सांप सीढ़ी, अनार दाना, माचिस बम, तमंचे, टिकली, चकरी, सीटी, चिटपिटी, खिलौने वाली बंदूकें रिवाल्वर सहित अनेकों आतिशबाजी में उपयोग की जाने वाले सामान मौजूद है जिनकी खरीदारी धीरे-धीरे तेजी पकड़ रही है व्यापारियों ने बताया कि अंतिम दिन अधिक बिक्री होती है अभी ग्रामीण क्षेत्र के लोग आतिशबाजी खरीद कर ले जा रहे हैं। पिछले वर्ष के मुकाबले इस बार आतिशबाजी के दाम कुछ अधिक हैं बावजूद उसके लोग आतिशबाजी की खरीदारी कर रहे हैं बच्चों और युवाओं में आतिशबाजी को लेकर ज्यादा जोश दिखाई दे रहा है। इस बार बच्चों में माचिस बंदूक को ज्यादा पसंद किया जा रहा है वही चक्र वाली रिवाल्वर भी खूब बिक रही है लड़कियां चकरी, आतिशी कोड़ा, फुलझड़ी, तथा राकेट ज्यादा पसंद कर रही हैं।
पटाखा व्यापारी कैलाश सेन, गोपाल सराठे, इदरीश खान, ओमप्रकाश राठौर आदि ने बताया कि पिछले साल के मुकाबले आतिशबाजी लोग कम खरीद रहे हैं लेकिन उम्मीद है कि बाजार अच्छा चलेगा और पिछले साल के मुकाबले बिक्री हो जाएगी आमदनी का परसेंटेज भले ही कम रहे।

Related Articles

Back to top button