चाचा ने सगे दो भतीजों की हत्या: पुरानी रंजिश में दोनों को दौड़ा दौड़ा कर पीटा, अस्पताल में मौत

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
सागर। मध्यप्रदेश के सागर जिले के गौरझामर थाना क्षेत्र में चाचा ने फ़िल्मी स्टाइल में अपने सगे दो भतीजों की हत्या कर दी। सगे भाइयों की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार चाचा ने करीब दो दर्जन गुंडों के साथ अपनी भाभी और दो भतीजे को खदेड़कर बरकोटी बस स्टैंड के पास लाठियां और राडों से इस कदर पीटा की दोनों भतीजों को शरीर में गंभीर चोटें आई। जिनके हाथ-पैर फैक्चर हो गए। उन्हें देवरी के अस्पताल में भर्ती करने के बाद बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज रेफर किया। जहां दोनों भाई रामबाबू और राजा बाबू ने अंतिम सांस ली।
जानकारी के अनुसार बिजोरा (खामखेड़ा) गांव निवासी रूपसिंह दांगी की पत्नी रेखा रानी और उनके दोनों पुत्र रामबाबू दांगी और राजाबाबू दांगी को बिजोरा से बरकोटी तक दौड़ा-दौड़ा कर खदेड़ा। जब दोनों भाई सुरेंद्र सिंह के घर में घुस गए तो वहां दो जीपों से पहुंचकर करीब दो दर्जन गुंडों ने जमकर लाठियां और लोहे की रॉड बुरी तरह पीटा। जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए उन्हें मरा हुआ समझकर मारपीट करने वाले भाग गए।
यही नहीं बचाने गई माँ रेखारानी के साथ भी पिटाई की गई। मौके पर पहुंचे पिता रूपसिंह ने डायल 100 को सूचना दी। जहां गौरझामर पुलिस थाने की डायल 100 करीब 3 घंटे देर से पहुंची। इसके बाद देवरी अस्पताल में इलाज के बाद घायलों को बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी) भेजा था। जहां रामबाबू और राजाबाबू की मौतो गई। मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।



