बॉक्सिंग प्रतियोगिता आयोजित हुई

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर खेल एवं युवक कल्याण विभाग रायसेन के विकासखंड बेगमगंज द्वारा बॉक्सिंग खेल प्रतियोगिता का आयोजन जलज चतुर्वेदी के निर्देशन में बॉक्सिंग हाल में नपा अध्यक्ष संदीप लोधी के मुख्य अतिथि में किया गया। विशेष अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी उपस्थित हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत सदस्य लोकेंद्र लोधी ने की ।
प्रतियोगिता में थाना प्रभारी रंजना शर्मा, डॉ. जितेंदसिंह तोमर, ब्लॉक समन्वयक सुभाष रायकबार , बॉक्सिंग कोच राहुल कुशवाहा, अक्षय लोधी, ओमकार रैकवार, परमेश रैकवार , नरेंद्र कुशवाहा, रूबी बहना ,जगदीश कुशवाहा, राजा कुशवाहा, वैष्णवी प्रजापति सहित लगभग 100 बालक – बालिका खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर बॉक्सिंग के होनहार खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ । जिसमें विजेता खिलाड़ियों के लिए कार्यक्रम के अतिथिगणों द्वारा पुरस्कृत किया गया ।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद अध्यक्ष संदीप लोधी ने अपने संबोधन में कहाकि नगर सहित क्षेत्र में विभिन्न खेलों में नई नई प्रतिभाएं उभर कर सामने आ रही है जोकि संभाग के अतिरिक्त राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में भी सफलता के झंडे गाड़ रही है ऐसे कई खिलाड़ी हमारे क्षेत्र के हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर नगर का नाम रोशन किया है उनकी हौसला अफजाई के लिए नगर पालिका परिषद हर संभव मदद करेगी और साथ ही बॉक्सिंग हाल की छत की मरम्मत नगर पालिका के खेल मद से करवाएंगे और जरूरत पड़ी तो खेल सामग्री भी उपलब्ध कराएंगे।
कार्यक्रम में उपस्थित जिला पंचायत सदस्य मोहित लोधी एवं जनपद सदस्य लोकेंद्र सिंह लोधी ने अपने -अपने संबोधन में खिलाड़ियों को आश्वस्त किया कि खेल प्रतिभाओं को निखारने में जो भी खेल मद होगी उसमें खिलाड़ियों को हर संभव मदद उपलब्ध कराएंगे ।
खेलकूद एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक सुभाष रैकवार ने तहसील भर के खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों में सफलतापूर्वक प्रदर्शन किए जाने की बात करते हुए, ऐसे संभागीय एवं राष्ट्रीय स्तर के होनहार खिलाड़ियों का अतिथिगणों से परिचय कराया । जिनका अतिथिगणों द्वारा पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया ।



