युवक की ससुराल वालो ने पीट पीट की हत्या, पुलिस ने किया मामला दर्ज

रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
शिवपुरी । जिले के करैरा में एक युवक को उसकी ससुराल वालो द्वारा पीट पीट कर हत्या करने का मामला सामने आया है। युवक का दोष सिर्फ इतना था कि उसने लव मैरिज की थी जो ससुराल वालो को पसंद नही आई। लव मैरिज के दो साल बाद जब युवक अपने गाँव आया हुआ था । तब घटना को अंजाम दिया गया।
जानकारी के अनुसार मामला मछावली गॉव का है जहां के धीरू जाटव को अपने गांव की छाया से दो साल पहले प्यार हो गया था और उसने छाया से कोर्ट मैरिज कर ली थी।, इससे छाया के पिता और परिजन नाराज थे। जिसके चलते धीरू और छाया गुजरात चले गए थे। जहाँ इन्हें एक बेटी भी हो गई थी। दीपावली पर धीरू अपनी पत्नी छाया बेटी नायरा के साथ परिजनों से मिलने आया था। क्योंकि फोन पर बात होने से सब सामान्य से लगने लगा था। धीरू रविवार जब पारागढ़ एक रिश्तेदारी में जा रहा था तभी उसकी ससुराल वालो ने उस पर लाठी कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप ससुर सहित अन्य लोगो पर लगाया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है व आरोपियों की तलाश कर रही है।



