मध्य प्रदेश

फाटक वाली मस्जिद के पुनर्निर्माण के बाद हुआ इफ्तेताह

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । नगर के पक्का फाटक पर स्थित मस्जिद पुरानी होने के कारण शकिस्ता हो गई थी। समिति द्वारा उसके पुनर्निर्माण का कार्यभार शुरू किया गया रविवार को मस्जिद पूरी तरह से नमाजियों के लिए तैयार होने पर जोहर की नमाज से उसमें फिर से सभी लोगों के लिए नमाज पढ़ने के लिए शुरुआत की गई। जिसमें काफी संख्या में लोग नमाज पढ़ने के लिए पहुंचे। नमाज मस्जिद के इमाम मौलाना सगीर खा ने अदा कराई। अजान का फरीजा प्यारे खान ने अदा किया।
वही मस्जिद के जिम्मेदार शारिक शाह खान ने लोगों के जरिए दिए गए सहयोग पर शुक्रिया अदा किया और लेखा-जोखा के बारे में सैयद आबिद हुसैन तालिब से संपर्क कर देखने का अनुरोध किया। इजहार शाह खान ने आए हुए अतिथियों का स्वागत किया, कारी अब्दुल रज्जाक खान ने मस्जिद निर्माण के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई।
इस मौके पर मौलाना सामिद नदवी, हाफिज अकबर खान, मुफ्ती जुनैद जुल्फी, मौलाना जैद जुल्फी, हाफिज मो. मतीन खान, हाफिज अशफाक खान, मो. रफीक खान, हबीब शाह खान पटेल, रफीक नवाब, जाकिर खान समेत अनेकों लोग प्रमुख रूप से मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button