मध्य प्रदेश

मानव अधिकार आयोग ने लिया संज्ञान, मृतका के परिजनों के मुआवजे पर क्या कार्यवाही हुई ?

रिपोर्टर: नसीम अली
रायसेन । मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग ने प्रदेश के तेरह मामले में संज्ञान लिया है। आयोग के माननीय सदस्य मनोहर ममतानी ने संज्ञान लेकर संबंधित विभागाधिकारियों से समय-सीमा में जवाब मांगा है।
आयोग ने रायसेन जिले के सलामतपुर थाने के अंतर्गत मुड़ियाखेड़ा गांव में तीन दिन से लापता 11 साल की नाबालिग बच्ची का शव बीते रविवार को घोड़ा पछाड़ नदी में मिलने की खबर पर भी संज्ञान लिया है। खबर के अनुसार पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस अधीक्षक ने दो टीमें बनाकर बच्ची की तलाश करने के निर्देष दिये थे। मामले में मप्र मानवाधिकार आयोग ने कलेक्टर रायसेन से मृत बालिका के परिजनों को देय मुआवजा राशि के संबंध में कार्यवाही करने और एक माह में प्रतिवेदन देने को कहा है।

विस्तार से खबर पढ़ने के लिए क्लिक करे

3 दिन से लापता 11 वर्षीय बालिका का नदी में मिला शव, पुलिस कर रही मामले की जांच

Related Articles

Back to top button