क्राइम

डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह का हुआ खात्मा, पुलिस ने कल्ला गुर्जर को पकड़ा

रिपोर्टर : अशोक सोनी
मुरैना । डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह का खात्मा का क्षेत्र से खात्मा हो गया। इस गिरोह के अंतिम सदस्य शनिपर्वत के जंगल से करूआ उर्फ कल्ला गुर्जर को पुलिस ने पकड़ने में सफलता हासिल हुई।
पुलिस ने कल्ला की गिरफ्तारी पर 10 हजार का इनाम घोषित किया था । क्राइम ब्रांच और रिठौरा पुलिस ने सूचना पर की कार्रवाई। जंगल में बेखोफ पत्थरों पर सो रहा था बदमाश। पुलिस मुठभेड़ के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग कर डकैत गुड्डा गुर्जर गिरोह को सुरक्षित निकाला था कई बार। पुलिस ने कल्ला से दोनाली 12 बोर बंदूक व 10 जिंदाराउंड किए बरामद। नूराबाद थाना क्षेत्र के लोहगढ़ गांव का निवासी है कल्ला गुर्जर। कुछ दिवस पूर्व डकैत गुड्डा गुर्जर को ग्वालियर पुलिस ने मुठभेड़ में किया था गिरफ्तार।
मुरैना पुलिस कल्ला से कर रही है पूछताछ।

Related Articles

Back to top button