धार्मिकमध्य प्रदेश

प्रान्त में 4 लाख हिंदुओ को हितचिंतक अभियान से जोड़ा, हिसाब किताब बैठक सम्पन्न हुई

रिपोर्टर : रामभरोसे विश्वकर्मा
भोपाल । रविवार को विहिप के 6 नवंबर 2022 से 20 नवम्बर 2022 चले हितचिंतक अभियान की हिसाब किताब की बैठक स्वागत गार्डन मे सम्पन हुई ।
बैठक मे प्रान्त संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव ने कहा कि इस अभियान में जो हिन्दू समाज हम से जुड़ा है उन सभी को अब हमें समाज के कार्य में लगाकर, लव जिहाद, धर्मान्तरण को रोकना, एवं गोरक्षा, सेवा, संस्कार के कार्य को आगे बढ़ाना है । हिन्दू समाज की जाग्रत शक्ति खड़ी करना है। क्योकि जब हिन्दू जागता है समस्या अपने आप समाप्त हो जाती है।
अभियान के 15 दिन में सम्पूर्ण प्रान्त में 4 लाख हितचिंतक बनाये, लगभग 5000 ग्राम/बस्ती से हिदुओं को हितचिंतक बनाया।
प्रान्त के पूज्य संतो के आशीर्वाद लिया, मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल माननीय मंगू भाई पटेल जी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान परिवार सहित हित चिंतक बने। एवं विधानसभा अध्यक्ष, केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र तोमर, बीजेपी संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा, मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री नरोत्तम मिश्रा, वीरेन्द्र सकलेचा, विश्वास सारंग, पूर्व राष्ट्रीय संयोजक बजरंगदल जयभान सिंह पवैया, शिवपुरी गुना सांसद केपी यादव अन्य विधायक, पदमश्री ध्रुपद गायक बुंदेचा बंधु, आईएएस आईपीएस से संपर्क किया ।
इस अभियान में केंद्रीय अधिकारी विनायकराव देशपांडे जी केंद्रीय संगठन महामंत्री, राजेश तिवारी केंद्रीय सहमंत्री, मनोज वर्मा क्षेत्रीय संगठन मंत्री ने अपने अमूल्य समय प्रान्त को दिया । इस बैठक में केएल शर्मा प्रान्त कार्याध्यक्ष, पप्पू वर्मा प्रान्त मंत्री, ब्रजेश चौहान प्रान्त उपाध्यक्ष, संतोष श्रीवास्तव, प्रान्त कोषाध्यक्ष, प्रान्त के सह मंत्री राजेश जैन, सुनील शर्मा, गोपाल सोनी, अनिता सिकरवार प्रान्त मातृशक्ति संयोजिका, सुशील सुडेले प्रान्त संयोजक, जीतेन्द्र चौहान प्रान्त प्रचार प्रसार प्रमुख, हरिओमजी प्रान्त सह सत्संग प्रमुख उपस्थित रहे । साथ ही सभी 9 विभाग के विभाग मंत्री, सह मंत्री, सभी 32 जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला मंत्री, सहमंत्री उपस्थित रहे। बैठक की व्यवस्था राजेश साहू विभाग मंत्री भोपाल ने देखी।

Related Articles

Back to top button