सब इंस्पेक्टर पिपरवाहा और दो प्रधान आरक्षकों को एसपी सहित पुलिस अधिकारी- कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह । इस महीने की अंतिम तारीख 30 नवंबर 2022 को दमोह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक दमोह डीआर तेनीवार ने सब इंस्पेक्टर बी.के पिपरवाहा, सिटी कोतवाली की अस्पताल चौकी में पदस्थ प्रधान आरक्षक अर्जुन कुमार और रक्षित केंद्र में पदस्थ मोहन सिंह को भावभीनी विदाई दी गई।
सर्वप्रथम सूबेदार अभिनव साहू द्वारा सब इंस्पेक्टर तथा दोनों प्रधान आरक्षकों का परिचय कराया गया और इसके बाद सभी परिजनों के बीच पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार, महिला डीएसपी भावना दांगी, सूबेदार अभिनव साहू, सब इंस्पेक्टर सालिकराम रिछारिया और भी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थ रीडर, स्टेनो, बाबू और स्टाफ ने माला पहनाकर पुष्पगुच्छ देकर भावभीनी विदाई दी. सब इंस्पेक्टर और दोनों प्रधान आरक्षकों ने दी सेवाओं में अपना पुलिस विभाग और अधिकारियों कर्मचारियों तथा नौकरी के संबंध में प्रकाश डाला. पुलिस अधीक्षक ने सम्मान स्मृति चिन्ह, शाल, श्रीफल, गिफ्ट तथा संबंधित कागजात सप्रेम भेंट किए। पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने कहा कि सब इंस्पेक्टर पिपरवाहा, दोनों प्रधान आरक्षकों ने बहुत ही अच्छा नौकरी में कार्य किया है। यह सब यादगार रहेंगे, जो निर्देश दिए गए वह बराबर रूप से इनके द्वारा किए गए। उनकी सराहना करते हुए अब नौकरी से अलविदा हो गए हैं और अब परिवार को समय देने की बात कही तथा उनके स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की।



