खेल
हर्ष खेलेंगे राज्य स्तरीय प्रतियोगिता
सिलवानी । सीएम राइस स्कूल सिलवानी के कक्षा बारहवीं के छात्र हर्ष श्रीवास्तव का चयन अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए किया गया है। नवंबर में भोपाल में खेली गई संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में हर्ष ने शानदार प्रदर्शन किया था ।इस आधार पर उनका चयन जबलपुर में 12 दिसंबर से आयोजित होने वाली अंडर-19 राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में किया गया है।
हर्ष के चयन पर जिला खेल अधिकारी राजेश यादव, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नरेश रघुवंशी, प्राचार्य एनपी शिल्पी, बीआरसीसी नरेंद्र रघुवंशी, खेल प्रभारी मोहम्मद तारिक, कमलेश जाटव, आरिफ खान ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।



