मध्य प्रदेश

राज्य स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता के लिए 5 छात्रों का दल हुआ रवाना

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज ।राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के माध्यम से प्रतिभाओं को मंच उपलब्ध कराने के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं। श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी छतरपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता श्री कृष्णा यूनिवर्सिटी छतरपुर में आयोजित की जा रही है। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान प्रोजेक्ट प्रतियोगिता दिनांक 17 से 19 दिसम्बर तक आयोजित की गई है इस हेतु रायसेन जिले की टीम जिला समन्वय दीपक सोनी तथा मार्गदर्शक स्कॉट टीचर नीरज सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में छतरपुर के लिए रवाना हुई इस टीम मे महर्षि कॉन्वेंट स्कूल से कुमारी कनिष्का गुर्जर, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से मोहिनी विश्वकर्मा, कशिश विश्वकर्मा, पारस कॉन्वेंट सुल्तानगंज से रामराज यादव, जयदीप दांगी अपने प्रोजेक्ट का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगे इस प्रतियोगिता से 20 सीनियर वर्ग 10 जूनियर वर्ग के प्रतिभागी चयनित होकर राष्ट्रीय प्रतियोगिता हेतु चयनित किए जाएंगे जो आगामी तिथियों में अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में शामिल होंगे । जिले में इस प्रतियोगिता के सफल निर्देशन में जिला शिक्षा अधिकारी श्री एम एल राठौरिया का योगदान रहा हैं। विगत 25 वर्षों से जिले में विजय शुक्ला के समन्वय मे इसका आयोजन किया जा रहा है जिसमें प्रतिवर्ष जिले से प्रतिभागी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में अपनी सहभागिता प्रदान करते हैं।

Related Articles

Back to top button