खेल

राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतिम लींग मुकाबले में झांसी ने रायपुर को 25 रनों से हराया

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बटियागढ़ । दमोह जिले से महज 30 किमी. दूरी पर बटियागढ़ में स्व. प. गिरीश सोनकिया खेल परिसर में राज्य स्तरीय लेदर बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन एम एच क्लब क्रिकेट संस्था द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें गुरुवार दोपहर मुख्य अतिथि शहजादपुरा सरपंच नरेन्द्र कटारे, पूर्व जनपद अध्यक्ष रिषी पटेल, बब्लू खान फुटेरा कलां, शिक्षक भरत मिश्रा, बैजनाथ उदेनिया, बब्लू राय, जैन समाज के ब्लॉक अध्यक्ष बाबूलाल जैन अन्य अतिथियों के साथ ग्राउंड पर पहुंच कर दोनों टीमों को लाइनअप किया गया। एवं मुख्य अतिथियों से परिचय कराया गया। तदोपरांत मैच को प्रारंभ किया गया। रायपुर टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। और अपने फैसले के अनुरूप खरी उतरी। और अच्छी गेंदबाजी की बदौलत झांसी टीम का एक के बाद एक विकेट लेती गई, वहीं निर्धारित 20 ओवर में झांसी टीम बल्लेबाज मोहित नारवारे, आरिफ इकबाल और विवेक राज मिश्रा के रनों क्रमशः 54, 37 और 17 की मदद से 158 रन बना पाई।
जीत के लिए 159 रनों का पीछा करने उतरी छत्तीसगढ़ रायपुर टीम संघर्ष करती नजर आई और बल्लेबाज आर्यन जैसवाल, लब्यम राजपूत और जयकांत केवट के रनों क्रमशः 67, 22, और 17 की मदद से निर्धारित 20 ओवर में 133 रन ही बना पाई। आज के मैच के मैन आफ द मैच रहे झांसी के बल्लेबाज मोहित नारवारे जिन्होंने अपनी टीम के लिए नाबाद 54 रनों की पारी खेली। और अपनी टीम को विजयी होने योगदान दिया।
बटियागढ़ थाना प्रभारी मनीष मिश्रा, घनश्यामपुरा सरपंच नरेन्द्र कटारे, रिटायर्ड प्राचार्य आरपी पटेल, शासकीय माडल स्कूल प्राचार्य अर्जुन पटेल, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष भगतसिंह पटेल, केवल कृष्ण, जगदीश राय, आईपी चौरसिया के द्वारा मोहित नारवारे को शील्ड देकर मैन ऑफ द मैच से पुरस्कृत किया गया। वहीं आज के मैच में एम एच क्लब के सभी सदस्य सहित हजारों की संख्या में दर्शकों की उपस्थिति रही। प्रतियोगिता के अंतिम लींग मैच के अनुभवी एम्पायर प्रकाश पटेल और शाहिद अली रहें। एवं आज के मैच की स्कोरिंग सचिन चौरसिया, रफीक खान वहीं कॉमेंट्री ब्रिजेश तिवारी, साधु चौरसिया और कृपाल सिंह के द्वारा की गई।

Related Articles

Back to top button