रिपोर्टर : शिवकुमार साहू
गांधीनगर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी को अस्पताल ले जाया गया है। जानकारी के अनुसार, उन्हें रूटिन चेकअप के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया है। गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र भाई पटेल के मुख्य प्रधान सचिव के कैलासनाथन अपोलो अस्पताल पहुंचे हैं।
बता दें, पीएम मोदी की माताजी हीरा बेन उम्र के 100 पड़ाव पार कर चुकी हैं। पिछले दिनों गुजरात विधानसभा चुनाव में उन्होंने वोट किया था। तब उनकी तस्वीरें प्रमुखता से प्रकाशित हुई थीं। वहीं गुजरात चुनाव प्रचार के दौरान भी प्रधानमंत्री मोदी मां से मिलने पहुंचे थे। पीएम मोदी का अपनी मां से विशेष लगाव है। वे गुजरात में आते हैं तो मां से मिलने और उनका आशीर्वाद लेने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं।
हीरा बेन गुजरात के गांधीनगर के बाहरी इलाके रायसन गांव में रहती हैं। हीराबा वहां नरेंद्र मोदी के छोटे भाई पंकज के साथ रहती हैं। 1923 में जन्मी हीराबेन ने इसी साल 18 जून को अपना 100वां जन्मदिन मनाया है।



