Pradhuman Singh Tomar Viral video कीचड़ में फंसी गाडी को निकालने के लिए धक्का देते नजर आए प्रद्युम्न सिंह तोमर
ग्वालियर । एमपी के उर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर का हाल ही में 2 वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहे है। एक वीडियो में जहा उर्जा मंत्री एक व्यक्ति के पैर धुलाते हुए नजर आ रहे है तो वहीं दूसरी ओर उसी रात उनकी ही गाड़ी खराब कीचड़ भरी सड़क में फंसी हुआ नजर आती है। वायरल वीडियो में कीचड़ में फंसी गांड़ी को निकालने के लिए मंत्री खुद धक्का लगाते नजर आ रहें है
Pradhuman Singh Tomar Viral video: मंत्री तोमर ने सोमवार सुबह एक युवक के पैर में लगा कीचड़ साफ किया था इसके बाद जब वह विनय नगर पहुंचे तो उनकी कार कीचड़ में फंस गई। सड़क पर करीब 1 फीट कीचड़ था। कार के चारों पहिए कीचड़ के अंदर घूमते रहे। पलक झपकते ही तमाशा बन गया। कुछ लोग खड़े होकर देख रहे थे और कुछ वीडियो बना रहे थे। जब कोई रास्ता नहीं बचा तो ऊर्जा मंत्री कार से नीचे उतरे और अपनी गाड़ी को धक्का लगाया। फिर उनके समर्थकों ने भी कार को कीचड़ से निकालने की कोशिश की।



