मध्य प्रदेशराजनीति
कृष्ण प्रतापसिंह महुआखेड़ा बने सुरखी विधानसभा प्रभारी
रिपोर्टर : कुलदीप चौरसिया
जैसीनगर । भाजपा विधि प्रकोष्ठ के जिला संयोजक शिवदयाल बड़ोनिया ने वरिष्ठ नेताओं की सहमति से अधिवक्ता कृष्ण प्रतापसिंह महुआखेड़ा को भाजपा विधि प्रकोष्ठ का सुरखी विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया है। इसके पूर्व कृष्ण प्रताप सिंह युवा मोर्चा में जिला सह मीडिया प्रभारी समेत कई पदों पर रह चुके हैं साथ ही सामाजिक कार्यों में भी अपनी सहभाकिता निभाते हैं ।
कृष्ण प्रताप की नियुक्ति पर वीरेंद्र सिंह राजपूत, रोशन कुर्मी, मनीष गुरु, हाकम सिंह, पुष्पराज सिंह, विकास सिंह, सोनू पटेल, अनिल भार्गव, बिट्टू राजा, टिंकू महुआखेड़ा समेत अधिवक्ता और युवा साथियों ने बधाई दी।



