मध्य प्रदेश

चड़ार समाज का मिलन समारोह सम्पन्न, प्रदेश भर से कार्यकर्ता हुए शामिल

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिला सर्व चड़ार चिड़ार समाज द्वारा सामाजिक एकजुटता एवं मिलन समारोह गुप्ता गार्डन में आयोजित किया गया।
प्रदेश स्तरीय मिलन समारोह में समाज के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तुलाराम अठ्या ने कहा कि वर्तमान चुनोतियों का सामना करने के लिए समाज में एकजुटता आवश्यक है। महंगी होती शिक्षा और निजीकरण से सरकारी क्षेत्र में घटती नौकरियां और बढ़ती बेरोजगारी हमारे पिछड़े समाज की प्रगति के लिए बहुत घातक है। वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता जमनालाल सुन्दरे ने कहा कि समाज की आर्थिक , राजनैतिक प्रगति के लिए समाज की एकता आवश्यक है। मोहन सिंह चंदेल ने कहा कि अगले विधानसभा चुनाव में हमारे समाज के कम से कम 5 विधायक चुन कर आना चाहिए इसके लिए हमारे समाज को एकजुटता की जरूरत है। पुरुषोत्तम आठ्या भोपाल ने समाज का राजनैतिक प्रतिनितित्व शून्य होने पर अफसोस जताया और अपनी हिस्सेदारी पर जोर दिया।
समारोह को किशोरीलाल चड़ार जबलपुर, रमाकांत अठ्या राजगढ़, रमेश चिड़ार भोपाल, जयश्री अठ्या , जयंती अठ्या सागर, दीपचंद चड़ार, मोहनलाल चड़ार टीकमगढ़, शंकरलाल चड़ार सागर, राजेश आठ्या दमोह ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर परी म्यूज़िकल ग्रुप भोपाल के कलाकारों ने मयूर नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन नरेंद्र गहलोत मामा भोपाल ने किया।
कार्यक्रम में हीरालाल गोहिया रायसेन, अमित सिंह आठिया दमोह, धनीराम चड़ार झांसी, अमोल सिंह सागर, डॉ. कृपाल अठ्या दमोह, योगेंद्र चिड़ार विदिशा, राकेश चड़ार मनेसिया, श्रीराम मकरोनिया, रामकृष्ण सागर, कुंजीलाल घुवारा, एड तुलसीराम सागर, मुकेशकुमार राहतगढ़, राजकुमार मीरखेड़ी, बेनीराम सागर, अर्मेन्द्र सागर शामिल थे।
समाज के जिलाध्यक्ष वृन्दावन अठ्या ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button