मध्य प्रदेश
घायल पड़े युवक को जबेरा विधायक ने पहुंचाया हॉस्पिटल
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जनपद तेंदूखेड़ा से लौट रहे जबेरा विधायक धर्मेन्द्र सिंह लोधी ग्राम सांगा के जंगल में मैं घायल पड़े युवक को विधायक ने 108 एंबुलेंस के माध्यम से हॉस्पिटल पहुंचाया है जबेरा विधायक इस समय चल रही विकास यात्रा के दौरान तेंदूखेड़ा से लौट रहे थे विधायक की नजर घायल पड़े युवक पर पड़ी तुरंत ही विधायक ने अपनी गाड़ी को रुकवा कर घायल पड़े युवक के पास पहुंचे और उन्होंने घायल पड़े युवक को देखकर तुरंत ही थाना तेंदूखेड़ा दूरभाष के माध्यम से संपर्क किया कर 108 एंबुलेंस को दूरभाष के माध्यम से बुलवाकर घायल युवक को अस्पताल पहुंचवाया। घायल बा के पास से आधार कार्ड मिला जिसमें उसका नाम बलराम यादव निवासी छोटी कटंगी का है विधायक ने परिजनों को मोबाइल के माध्यम से जानकारी दी।



