क्राइम

शातिर अन्तर्राज्यीय चोरो का गिरोह कोतवाली पुलिस की गिरफ्त मे बरामद लाखो का मशरूका

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कोतवाली पुलिस को मिली बड़ी सफलता। पुलिस अधीक्षक दमोह द्वारा लगातार चोरी एवं नकबजनी के प्रकरणो मे विशेष रुचि लेकर मशरूका की तलाश एवं आरोपीगणो की धरपकड हेतु सभी थाना प्रभारीगणो को निर्देशित किया गया था। इसी तारतम्य मे दिनांक 2 फरवरी 23 को फरियादी पुष्पेन्द्र पटेल निवासी बरखेडा थाना स्नेह द्वारा अपनी पत्नी के साथ बस मे हुई चोरी के संबंध मे थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गयी थी। जो थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह एव नगर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित कर चोरी के मामले मे सलिप्त आरोपीगणो की लगातार तलाश की जा रही थी जिसमे दिनांक 9 फरवरी 23 को कोतवाली पुलिस को बडी सफलता हाथ लगी है। थाना कोतवाली पुलिस के द्वारा घटना दिनांक को चोरी मे संलिप्त अन्तर्राज्यीय गिरोह के सदस्य आनंद बहेलिया, रोहित कुमार, शनि बहेलिया, प्रीतम बहेलिया, फोतदार बहेलिया, रवि कुशवाहा सभी निवासी ग्राम नंदला ऊसल थाना कुराबली जिला मैनपुरी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर आरोपीगणो से एक रानी हार , एक छोटा हार, एक चांदी की थाली, मोरपंख बिक्री के पैसे, मशरूका कीमती करीबन 2,50,000 /- रुपये जप्त किये है मामले मे एक अन्य आरोपी फरार है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली विजय राजपूत, उनि प्रियंका पटेल, उनि संतोष सिंह, राकेश अठ्या, आरक्षक ओमप्रकाश, आरक्षक नरेन्द्र, योगेन्द्र, महिला आरक्षक दिव्या दुबे, शिखा गौर, साक्षी सांडिल्य आदि की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button