क्राइममध्य प्रदेश

पुरानी रंजिश पर दो पक्ष भिड़े दो महिलाएं गंभीर घायल रेफर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । निकटवर्ती ग्राम सलैया में शाम करीब 7 बजे पुरानी रंजिश पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए जिसमें जमकर लाठी कुल्हाड़ी का इस्तेमाल किया गया जिसमें एक महिला के सिर में कुल्हाड़ी लग जाने से गंभीर चोट आने पर उसे जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है वहीं दूसरे पक्ष की एक महिला के हाथ पैर में चोट आने पर उसे भी रेफर किया गया है अन्य तीन लोगों को मामूली चोटें आई हैं सूचना पर दल बल के साथ पुलिस ग्राम सलैया पहुंची और घायलों को अपनी गाड़ी से सिविल अस्पताल लाकर भर्ती कराया।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक ग्राम सलैया निवासी स्वर्गीय स्वर्गीय नर्मदा प्रसाद की पत्नी नन्द बाई 65 वर्ष घर पर अकेली थी तभी उन्हीं के करीब में रहने वाले शुभम लोधी वगैरा ने आकर उन पर प्राण घातक हमला कर दिया जिससे नन्द बाई के सिर में कुल्हाड़ी की गंभीर चोट लग गई उन्हें बचाने आए उनके पुत्र गोलू 22 वर्ष को भी चोटें आई हैं वहीं दूसरे पक्ष की माया बाई पत्नी देव प्रसाद लोधी 45 वर्ष के हाथ और पैर में चोट आई है तथा उनके पुत्र शुभम लोधी को भी मामूली चोटें आई हैं सूचना पर पुलिस ने घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नन्द बाई की गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है उनके मृत्यु पूर्व बयान भी तहसीलदार एनएस परमार द्वारा लिए गए हैं। वही मायाबाई के हाथ व पैर में चोट आने पर उन्हें भी रेफर किया गया है ।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजपाल सिंह जादौन का कहना है कि दोनों पक्षों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया है विवाद पूर्व रंजिश पर होना बताया गया है। एक पक्ष के तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है एक की तलाश जारी है।

Related Articles

Back to top button