सेंट पैट्रिक स्कूल फ़ीस वृद्धि मामले में कार्यवाही में हो रही देरी से अभिभावक धरना प्रदर्शन कर करेंगे विरोध
रिपोर्टर : शरद चौरसिया
सोहागपुर । सेंट पैट्रिक स्कूल सोहागपुर द्वारा अनैतिक फीस वृद्धि मामले में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन अभिभावक एसोसिएशन द्वारा किया गया।
इस बैठक में सभी की सहमति से निर्णय लिया गया कि पुनः एसडीएम को ज्ञापन देंगे और शीघ्र ही कोई निर्णय नही आता है तो धरना प्रदर्शन करेंगे।
अभिभावक एसोसिएशन से विशाल गोलानी ने बताया कि जब ये स्पष्ट नीति है कि पिछली फीस की तुलना में 10 प्रतिशत से अधिक वृद्धि नही की जा सकती है तो फिर सेंट पैट्रिक स्कूल कैसे अधिक वृद्धि कर सकता है? अभिभावक एसोसिएशन ने पूर्व में सेंट पैट्रिक स्कूल प्राचार्य, एसडीएम, कलेक्टर, राष्ट्रीय बाल आयोग, जिला शिक्षा अधिकारी, प्रदेश शिक्षा आयुक्त अभय वर्मा एवं गृहमंत्री माननीय नरोत्तम मिश्रा को ज्ञापन दिया था। कार्यवाही में हो रही देरी से अभिभावक असमंजस की स्तिथि में हैं । स्कूल भी अपनी मनमानी नीतियों पर अड़ा है ।
कॉमर्स संकाय के कुछ छात्रों में अभिभावक एसोसिएशन के विशाल गोलानी को बताया कि उनके द्वारा स्कूल प्रबंधन से लैबोरेटरी के नाम पर ली गई फ़ीस वापसी के लिए आग्रह किया गया, जिस पर स्कूल प्रबंधन ने पैसा वापस करने से ये कहकर साफ मना कर दिया कि वह शुल्क अन्य कार्य मे लग गया।
आखिर इस स्कूल को किसका संरक्षण प्राप्त है जिस वजह से इतनी मनमानी कर रहा है ?
अभिभावकों ने सेंट पैट्रिक स्कूल प्रबंधन एवं प्राचार्य की इस मनमानी की कड़े शब्दों में निंदा की।
इस बैठक में अभिभावकों की ओर से छोटे सहाब पटेल, अरविंद पटेल, जितेंद भट्ट, रविन्द्र बारसिया, अनिल खुराना, कमलेश सराठे, गणेश अहिरवार, राकेश गोस्वामी, विशाल गोलानी आदि अभिभावक उपस्थित रहे ।



