क्राइममध्य प्रदेश

दो बाईकों की हुई आमने सामने भिड़ंत में चार लोग घायल, दो गंभीर घायलों को किया रैफर

सागर भोपाल स्टेट हाइवे पिपलई मोड़ की घटना
रिपोर्टर : शिवलाल यादव
रायसेन। थाना कोतवाली के तहत सागर भोपाल स्टेट हाईवे पर एक पेट्रोल पंप के सामने पिपलई मोड़ पर रविवार को दोपहर दो मोटरसाइकिलों की आमने सामने जबरदस्त भिड़ंत हो गई । इस सड़क एक्सीडेंट में 4 लोगों को गंभीर चोटें आई । सभी चारों घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया जहां से सूरई गांव के घायल दो युवकों को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों द्वारा हमीदिया हॉस्पिटल भोपाल भेज दिया गया है। दो घायलों को जिला अस्पताल के पुरुष वार्ड में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों द्वारा दोनों घायलों का इलाज जारी है।
कोतवाली टीआई जगदीश सिद्धू ने बताया कि रविवार को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे सूरई गांव के निवासी लीलाधर कुशवाह उम्र 20 वर्ष, राजा कुशवाहा उम्र 28 वर्ष अपनी बाइक पर सवार होकर किसी जरूरी कार्य से पिपलई जा रहे थे। तभी बम्होरी के नजदीक एक पेट्रोल पंप का डीजल पेट्रोल टेंकर चालक ने ओवरटेक किया। जिससे उनकी मोटरसाइकिल का बेलेंस अनियंत्रित हो गया। जिससे पिपलई गांव से बाजार आ रहे बाइक चालक नसरुद्दीन पिता वसीर खान उम्र 30 वर्ष, हनीफ खान पिता हमीद खान उम्र 45 वर्ष पिपलई की मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई। सड़क दुर्घटना घटना धान मिल के सामने दोपहर साढ़े 12 बजे की है। सूचना मिलते ही सभी घायलों को पुलिस वाहन एम्बुलेंस की मदद से जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया। यहां से सूरई निवासी गंभीर रूप से घायल युवकों को डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर कर दिया गया।

Related Articles

Back to top button