मध्य प्रदेश

स्कूल भवन को लेकर गौरझामर में रविवार से आंदोलन शुरू नागरिक व पत्रकार धरने पर बैठेंगे

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नये भवन हेतु स्वीकृत एक करोड़ तेईस लाख रुपए की राशि को लेकर पिछले 1 सप्ताह से भवन निर्माण हेतु जगह की तलाश की जा रही है । प्रशासन एवं जनता द्वारा अभी तक किसी भी निर्णय पर नहीं पहुंचने के कारण चिंतित लोगों द्वारा अब आंदोलन का रुख अख्तियार कर लिया है स्थानीय नागरिकों पत्रकारों एवं बुद्धिजीवियों ने पुलिस प्रशासन को दिए गए ज्ञापन में 16 जुलाई रविवार को क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने का अल्टीमेटम दिया था। जिसकी शुरुआत रविवार से प्रारंभ हो रही है ग्राम वासियों द्वारा स्कूल भवन के लिए जगह का चयन शीघ्र नहीं होने पर आगामी विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने भवन नहीं तो वोट नहीं एवं आंदोलन की स्थितियां बदलने जिसमें नगर बंद ,चक्का जाम आंदोलन की चेतावनी ग्राम वासियों बुद्धिजीवियों अभिभावकों व छात्राओं द्वारा आगामी तिथियों के लिए की गई है। जन प्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी इस ओर तत्काल ध्यान दें।

Related Articles

Back to top button