क्राइम

कार और बाइक की भिड़ंत, एक की घटना स्थल पर मौत, एक गंभीर घायल

रिपोर्टर : सैयद मसूद अली पटेल
गैरतगंज । जिले की गैरतगंज तहसील के कस्बा गढ़ी के पास भोपाल सागर मार्ग पर सागौर मोड़ अंतर्गत मुरकेरा लाल कटंगी इलाके में गुरुवार की रात 8 बजे के लगभग एक बाइक और कार की भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा एक व्यक्ति गंभीर घायल हो गया। घटना के बाद कार सवार मौके से भाग गए।
जानकारी के अनुसार गुरुवार रात लगभग 8 बजे पुलिस चौकी गढ़ी के अंतर्गत सगौर मोड़ मुरकेरा लाल कटंगी इलाके में एक बाइक और कार की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक मुड़ियाखेड़ा निवासी हेमपाल आदिवासी आयु 35 वर्ष की घटनास्थल पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा बाइक सवार गंभीर घायल है। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल रायसेन भेजा गया है। घटना में शामिल कार क्रमांक एमपी 04 एचसी 5343 के सवार कार को मौके पर छोड़कर घटनास्थल से फरार हो गए। जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौका स्थल पर पहुंच कर गंभीर अवस्था‌ वाले 18 वर्षीय युवक को रायसेन इलाज के लिए भेजा है। वहीं कार सवार लोगों की तलाश में की जा रही है।

Related Articles

Back to top button