मध्य प्रदेशराजनीति

विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के नवीन ब्लॉक अध्यक्षों की सूची जारी

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । विधान सभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष कमलनाथ के निर्देश अनुसार प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी राजीव सिंह द्वारा जिला कांग्रेस कमेटी रायसेन के अंतर्गत सिलवानी बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस के नवीन ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्तियां की है ।
बेगमगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा एवं उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी को मनोनीत किया है। सुल्तानगंज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नत्थू सिंह, सिलवानी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष संदीप शर्मा, उप ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप रघुवंशी जैथारी एवं उप ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष टीकम लोधी बम्होरी को मनोनीत किया गया है ।
सभी 6 ब्लॉकों के नवनियुक्त अध्यक्षों को जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष देवेंद्र पटेल, बरेली विधायक देवेंद्र पटेल, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष मुमताज खान , पूर्व प्रांतीय महामंत्री राजेंद्र सिंह तोमर, आदिवासी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नीलमणि शाह, हिन्दू उत्सव समिति अध्यक्ष संजय राय, विशाल रघुवंशी, शमीम काजी, माधोसिंह लोधी, महेंद्रपुरी गोस्वामी, राजीव रघुवंशी, अजय रघुवंशी, कंछेदीलाल शर्मा, मुन्ना राजा, वीरेंद्र पठया, वीरेंद्र पांडे, श्रीवन गोस्वामी, इंदरसिंह बुंदेला एडवोकेट, किशोरीलाल चौरसिया, पीडी नेमा, दरयाव सिंह यादव, वीरेंद्रसिंह यादव, श्रीप्रकाश जैन, प्रकाश पटेल, पवन दुबे, हर्ष गुप्ता, नासिर नवाब, शकील खान ठेकेदार, मुजाहिद अहमद, राजू नेमा, राकेश श्रीवास, लोकेंद्रसिंह लोधी, शैलेंद्रसिंह यादव, राजा यादव, अवधेश पटेल, उपेंद्र ठाकुर इत्यादि सहित सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने हार्दिक बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि नव नियुक्तियों से संगठन में ऊर्जा का संचार होगा और पार्टी मजबूत होगी ।

Related Articles

Back to top button