क्राइम

लग्जरी कार से चोरी करने आया चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार चोरी का माल भी किया बरामद

रायसेन की भारत नगर कॉलोनी की घटना
रायसेन । रायसेन के साँची मार्ग पर स्थित भारत नगर कॉलोनी में 18 फरवरी 2023 महाशिवरात्रि के पर्व पर दिन दहाड़े भगवान दास चिड़ार के निवास पर चोरी किए जाने का मामला सामने आया था इस मामले को गंभीरता से लेते हुए रायसेन एसपी विकास कुमार शहवाल जल्द से जल्द चोर को पकड़ने के निर्देश दिए थे जिसके बाद एडिशनल एसपी अमृत मीणा एसडीओपी अनीता प्रभा शर्मा के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्धू ने पुलिस टीम का गठन किया और आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी कैमरे थाना कोतवाली टीआई द्वारा खुद खंगाले गए।
बारीकी से पड़ताल के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति लग्जरी कार से उतरते हुए सामने आया जिसके बाद तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में उपयोग में लाई गई कार आरोपी गुप्ता पारदी उम्र 32 वर्ष निवासी महानीम चौराहा थाना शमशाबाद जिला विदिशा को पुलिस ने गिरफ्तार किया और सख्ती के साथ जब पूछताछ की गई तो आरोपी ने अपना गुनाह कबूल किया पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सोने चांदी के जेवरात नकदी रुपए करीब ढाई लाख वारदात के दौरान में उपयोग लाई गई कार को जप्त किया है। इस चोरी का पर्दाफाश करने में थाना कोतवाली टीआई जगदीश सिंह सिद्धू एसआई वीरेंद्र सेन एएसआई सतीश जालवान मुकेश चौरसिया मनोज मेहरा प्रधान आरक्षक अमित राजपूत आरक्षक संजीव धाकड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button