बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए ध्वनि प्रदूषण पर अंकुश लगाने की मांग

रिपोर्टर : कमलेश अवधिया
साईंखेडा । प्रशासन एवं पुलिस विभाग के कर्मचारी अधिकारियों को मालूम हो कि 1 मार्च एवं 2 मार्च से बोर्ड 10 वीं एवं 12 वीं के एग्जाम होने वाले हैं जो बच्चे साल भर मेहनत करते हैं और रात में भी अपने घर में सुकून से पढ़ाई करते हैं पर इस समय देखा जा रहा है कि शादी विवाह फलदान इत्यादि समारोह में ध्वनि प्रदूषण बहुत तेजी से हो रहा है। जगह-जगह बाजे डीजे अत्यंत शोर शरावा कर रहे हैं मोहल्ला हो कॉलोनी हो या स्टेट हाईवे सभी जगह बेलगाम डीजे बाजे बज रहे हैं। पिछले दिनों कलेक्टर का आदेश जारी भी हुआ है जिसमें सख्त निर्देश दिए गए हैं कि ध्वनि प्रदूषण ना हो इसके बावजूद भी देर रात्रि तकयह ध्वनि प्रदूषण हो रहा है । प्रतिदिन मीडिया, सोशल मीडिया में भी इसके समाचार लग रहे हैं इसके बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है। विद्यार्थियो एवं पालकों ने प्रशासन एवं थाना प्रभारी सहित अन्य विभाग के आला अधिकारियों बोर्ड परीक्षा को मद्देनजर रखते हुए इस ध्वनि प्रदूषण पर तत्काल अंकुश लगाएं जाने की मांग की है।



