क्राइम

आबकारी पुलिस का वाहन देख भाग रहे बदमाशों की बोलेरो पलटने से एक की मौत, दो घायल

एक घायल हॉस्पिटल से भागा
रिपोर्टर : राजकुमार रघुवंशी
रीवा। एमपी के रीवा जिले के मऊगंज थाना अंतर्गत अटारी बंधा के समीप आबकारी पुलिस का वाहन देख भाग रही बोलेरो सड़क पर ही पलट गई जिससे एक की मौत और दो लोग घायल हो गए।
मृतक सहित दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से मऊगंज अस्पताल लाया गया ,पर एक घायल अस्पताल से भाग निकला।
बताया जाता है की सीधी जिले की तरफ से पिपराही होकर आ रही बिना नंबर के बोलेरो वाहन में 3 लोग सवार थे, माचखोहर गांव के समीप पहुचने पर वहा आबकारी पुलिस का वाहन खड़ा देख बेलहा रोड की तरफ वाहन मोड़ दिया, जैसे अटारी बंधा के समीप पहुंचे तो चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और तेज रफ्तार बोलेरो पलट गई।
बोलेरो में सबार जितेंद्र यादव पुत्र विजय यादव निवासी ग्राम गढ़वा थाना गुढ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, वही अंकित विश्वकर्मा पुत्र शोभनाथ विश्वकर्मा ग्राम गढ़वा वार्ड क्रमांक 15 थाना गुढ एवं देवेंद्र यादव उर्फ लाला पुत्र जुगराज यादव निवासी बाणगंगा शिवपुरवा थाना गोविंदगढ़ घायल हो गये, मृतक सहित दोनों घायलों को मऊगंज अस्पताल लाया गया, पर गंभीर हालत में अंकित विश्वकर्मा को संजय गांधी अस्पताल रीवा के लिए रेफर किया गया, जबकी देवेंद्र यादव मऊगंज अस्पताल से मौका पाते ही भाग निकला।
सूत्रों की माने तो दुर्घटनाग्रस्त हुए वाहन में अपराधी प्रवृत्ति के तीनो लोग सवार थे जिन्होंने बीते दिवस सीधी जिले में लूट की वारदात को अंजाम दिया था और सीधी सहित रीवा पुलिस उनकी तलाश कर रही थी, फिलहाल घटना की सूचना मिलने के बाद मऊगंज पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को मर्चुली में रखवा दिया है।
माना जा रहा है कि सीधी पुलिस ने इनको पकड़ने की कोशिश में पीछा किया होगा, जिससे बदमाश सीधी से पिपराही मार्ग होकर मऊगंज की ओर भागे रहे थे इसी दौरान मऊगंज के माच खोहर के पास खड़ी आबकारी पुलिस की टीम को देखकर बदमाश एक बार फिर भागने की कोशिश करते हुए बेलहा रोड में मुड़ गये और अटरिया बंधा के पास सड़क हादसे का शिकार हो गए, पुलिस पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल से भागने वाले देवेंद्र यादव उर्फ लाला सहित दो अन्य के खिलाफ रीवा संभाग के कई थानों में दर्जनों मामले लूट के दर्ज हैं, जिसमें सतना के मैहर थाने में चार, रीवा सिविल लाइन में चार गोविंदगढ़ सहित सीधी जिले के कई थानों में मामले दर्ज हैं । वही मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत आधा दर्जन वारदातों में भी संदेही है।

Related Articles

Back to top button