मध्य प्रदेश

पुलिया में गिरा बाइक सवार : गाड़ी के नीचे सिर दबने से घटनास्थल पर ही मौत

रिपोर्टर : नीलेश पटेल
रायसेन । गुरुवार को रायसेन में एक बाइक सवार पुलिया से नीचे गिर गया उसके सिर पर बाइक गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे लोगों द्वारा 100 डायल को सूचना दी। स्थानीय निवासी और 100 डायल के पायलट और स्टाफ द्वारा बाइक सवार को पुलिया से ऊपर लाकर अस्पताल पहुंचाया जहां उसका पोस्टमार्टम किया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रायसेन थाना कोतवाली के अंतर्गत जिला मुख्यालय से 8 किलोमीटर दूर ग्राम बारला की पुलिया में बीती रात कोड़ी निवासी जाहिर खां पुत्र अज्जू खां उम्र 32 वर्ष बाइक सहित लगभग 10 फीट नीचे गिर गया। इस घटना में उसकी बाइक उसके सिर पर गिर गई जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
बारला निवासी कुछ लोग सुबह मॉर्निंग वॉक पर पहुंचे तो देखा एक व्यक्ति पुलिया से नीचे पड़ा हुआ था। इस बात की सूचना उन्होंने 100 डायल को दी। मौके पर पहुंचे हंड्रेड डायल के स्टाफ संजय श्रीवास्तव पायलट कपिल सक्सेना द्वारा सूचना देने वाले लोगों की मदद से ही पहले बाइक को हटाया। उसके बाद नीचे दबे जाहिर को पुलिया से ऊपर लेकर आए और अस्पताल पहुंचाया।

Related Articles

Back to top button