मध्य प्रदेश

बिजली का तार गिरने से गाय की मौत, गाय का शिकार करने आए तेंदुए को भी करंट लगने से मौत की खबर

मौके पर वन मंडल अधिकारी सहित वन विभाग मौजूद
रिपोर्टर : भगवत सिंह लोधी
दमोह। कुम्हारी के पास खमरिया वीट अंतर्गत बमनी गांव में बिजली का तार नीचे गिर जाने से गाय चपेट में आ गई, जिससे घटनास्थल पर गाय की मौत हो जाने पर बमनी गांव में तेंदुआ गाय को खाने आया, जहां तेंदुआ भी करंट की चपेट में आ जाने से तेंदुआ की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर वन मंडल अधिकारी (डीएफओ) एमएस उईके, वन परीक्षेत्र अधिकारी अखिलेश चौरसिया सहित वन विभाग हमला और ग्रामीण मौजूद हैं, बारीकी से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button